📅 Wednesday, 04 November 2026 | 01:52 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 76,917.85 ▲ +1,225.07 (+1.62%) • निफ्टी 50: 23,810.85 ▲ +370.05 (+1.58%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹137,940 • 🥈 चांदी (1kg): ₹183,500 • 🌤️ उज्जैन: 21°C (हल्के बादल)
आमेट

Amet News : श्री रामचंद्र मेमोरियल हॉस्पिटल में आईसीयू वार्ड का शुभारंभ

📅 03 February 2025, 01:39 AM • ✍️ M. Ajnabee, Kishan paliwal • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Amet News : श्री रामचंद्र मेमोरियल हॉस्पिटल में आईसीयू वार्ड का शुभारंभ
Amet News : श्री रामचंद्र मेमोरियल हॉस्पिटल में आईसीयू वार्ड का शुभारंभ

आमेट. नगर के समिप केलवा रोड़ पर कांजी का खेड़ा स्थित श्री रामचंद्र मेमोरियल हॉस्पिटल में आईसीयू वार्ड का शुभारंभ विधायक सुरेंद्र सिंह राठौड़ द्वारा विधिवत् फीता काट कर किया गया. 

चिकित्सालय के डॉक्टर रामानंद दाधीच ने बताया कि नगर के एकमात्र निजी अस्पताल श्री रामचंद्र मेमोरियल हॉस्पिटल में आधुनिक उपकरणों से युक्त गहन चिकित्सा वार्ड का शुभारंभ कुंभलगढ़ विधायक सुरेंद्र सिंह राठौड़ द्वारा किया गया. डॉक्टर दाधीच ने बताया कि इस गहन चिकित्सा इकाई से गंभीर मरीजों का सुगम इलाज हो सकेगा. 

इस अवसर पर पर पूर्व जिला प्रमुख नंदलाल सिंघवी, उप प्रधान सज्जन सिंह सोलंकी, नगर अध्यक्ष राधेश्याम खटीक, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष गंगा सिंह चुंडावत, पूर्व अध्यक्ष राजेश पालीवाल, रमन कंसारा, दीपक बागवान, डॉक्टर दर्पण दाधीच, डॉ. नेहा शर्मा, डॉक्टर पुरुषोत्तम आचार्य, शुभम दाधीच, राजेंद्र शर्मा सहित चिकित्सालय का स्टाफ उपस्थित था.

M. Ajnabee, Kishan paliwal

 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें