📅 Monday, 26 October 2026 | 07:25 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,123.83 ▼ -125.57 (-0.17%) • निफ्टी 50: 22,600.00 ▼ -87.70 (-0.39%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹140,470 • 🥈 चांदी (1kg): ₹199,200 • ☀️ उज्जैन: 22°C (साफ आसमान)
उत्तर प्रदेश

तीन बार मुख्यमंत्री रहे मुलायम सिंह यादव का आज तीन बजे सैफई में होगा अंतिम संस्कार

📅 11 October 2022, 01:01 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
तीन बार मुख्यमंत्री रहे मुलायम सिंह यादव का आज तीन बजे सैफई में होगा अंतिम संस्कार
तीन बार मुख्यमंत्री रहे मुलायम सिंह यादव का आज तीन बजे सैफई में होगा अंतिम संस्कार

उत्तर प्रदेश : सपा संरक्षक, पूर्व रक्षामंत्री एवं प्रदेश के तीन बार मुख्यमंत्री रहे मुलायम सिंह यादव का सोमवार सुबह 8.16 बजे निधन हो गया. उन्होंने मेदांता हास्पिटल गुरुग्राम में अंतिम सांस ली. उनका शव सैफई स्थित पैतृक आवास पर लाया गया है. यहां जनता के अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है. अंतिम संस्थान मंगलवार दोपहर बाद 3 बजे होगा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सैफई पहुंच कर श्रद्धांजलि दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भी आने की चर्चा है. हालांकि अभी तक अधिकृत कार्यक्रम घोषित नहीं हुआ है.

सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव को प्रोस्टेट, किडनी, सीने में संक्रमण, कम ऑक्सीजन लेवल, लो ब्लड प्रेशर सहित कई तरह की समस्या थी. दो अक्तूबर 2022 को स्थिति गंभीर होने पर उन्हें मेदांता हास्पिटल के आईसीयू में शिफ्ट किया गया. चिकित्सा विशेषज्ञों की टीम ने लगातार उपचार किया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका. सोमवार सुबह 8.16 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली. इसकी जानकारी मिलते ही प्रदेश व देश की सियासत में शोक की लहर दौड़ गई. पालीवाल वाणी समूह, सपा, भाजपा सहित विभिन्न दलों के नेताओँ ने शोक जताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी. गृहमंत्री अमित शाह ने मेदांता हास्पिटल पहुंच कर श्रद्धांजलि दी. इसके बाद उनका पार्थिक शरीर सड़क मार्ग से पैतृक आवास सैफई लाया गया है. यहां से मंगलवार सुबह चंद कदम दूर बने पांडाल में रखा जाएगा. जहां दोपहर तक आम लोग उनका अंतिम दर्शन कर सकेंगे. दोपहर बाद तीन बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें