📅 Friday, 11 September 2026 | 01:28 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,902.59 ▼ -675.01 (-0.89%) निफ्टी 50: 23,477.80 ▼ -157.30 (-0.67%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹146,340 🥈 चांदी (1kg): ₹215,100 ☁️ उज्जैन: 24°C (बादल छाए रहेंगे)
उत्तर प्रदेश

प्रयागराज में ट्रिपल मर्डर : एक युवक ने परिवार के तीन सदस्यों की हत्या कर लाश को कुएं में फेंकी

📅 05 January 2026, 08:02 PM ✍️ paliwalwani ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
प्रयागराज में ट्रिपल मर्डर : एक युवक ने परिवार के तीन सदस्यों की हत्या कर लाश को कुएं में फेंकी
प्रयागराज में ट्रिपल मर्डर : एक युवक ने परिवार के तीन सदस्यों की हत्या कर लाश को कुएं में फेंकी

प्रयागराज. उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के प्रयागराज (Prayagraj) जिले में एक सनसनीखेज वारदात से हड़कंप मच गया. मऊआइमा थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपने ही परिवार के तीन सदस्यों की हत्या कर शव को कुएं में फेंक दिया. मृतकों में पिता, बेटी और भांजी हैं. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने कुएं से शवों को निकाला और कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. फिलहाल आरोपी युवक फरार है. पुलिस उसकी तलाश में जुटी है.

मामला मऊआइमा थाना क्षेत्र का है. थाना पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक का नाम मुकेश है. मुकेश ने अपने पिता, 21 वर्षीय बहन और 14 वर्षीय भांजी को किडनैप करने के बाद उनकी हत्या कर दी. फिर तीनों शवों को कुएं में फेंक दिया था. तीन दिन के अंदर इस वारदात को अंजाम दिया गया. दो जनवरी से तीनों लापता थे. परिजनों ने थाने में तीनों की गुमशुदगी दर्ज कराई थी. पुलिस खोजबीन में जुटी थी. इसी बीच सोमवार को कुएं में इनके शव पड़े होने की सूचना मिली.

सूचना पर थाना पुलिस के साथ-साथ वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और जांच-पड़ताल की. पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर मुकेश के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया. पुलिस की एक टीम मुकेश की तलाश में जुटी है. पुलिस ने बताया कि हत्या की वजह अभी तक साफ नहीं हो पाई है. परिजनों से पूछताछ की जा रही है. शुरुआती जांच में ये पता चला है कि मुकेश मानसिक रूप से बीमार था. पिता के साथ अक्सर लड़ाई-झगड़े करता रहता था.

पुलिस जांच में यह भी खुलासा हुआ कि आरोपी मुकेश ने इस तिहरे हत्याकांड को अंजाम देने से तीन दिन पहले अपने छोटे भाई की भी जान लेने की कोशिश की थी. उस हमले के बाद से ही घर में पारिवारिक कलह मची हुई थी. बीते शुक्रवार रात जब पिता, बहन और भांजी अचानक गायब हुए तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दी.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें