📅 Wednesday, 30 September 2026 | 08:45 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,529.07 ▼ -1,366.63 (-1.85%) • निफ्टी 50: 22,716.20 ▼ -424.30 (-1.83%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹149,460 • 🥈 चांदी (1kg): ₹230,300 • ☀️ उज्जैन: 24°C (साफ आसमान)
उत्तर प्रदेश

जो नोएडा आया, वो वापस सत्ता में नहीं आया, CM योगी ने तोड़ा ये मिथक

📅 10 March 2022, 06:14 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
जो नोएडा आया, वो वापस सत्ता में नहीं आया, CM योगी ने तोड़ा ये मिथक
जो नोएडा आया, वो वापस सत्ता में नहीं आया, CM योगी ने तोड़ा ये मिथक

नोएडा. उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव के नतीजे लगभग साफ हो चुके हैं और अब सूबे में बीजेपी की वापसी तय है. ताजा रुझानों के मुताबिक बीजेपी अपने दम पर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रही है और 250 से ज्यादा सीटों पर आगे चल रही है. नतीजों के मुताबिक लगातार दूसरी बार बीजेपी सत्ता में आती दिख रही है. ऐसे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी 'नोएडा का मिथक' कही जाने वाली धारणाओं को धराशायी कर चुके हैं. 

यूपी में फिर से योगी सरकार

चुनाव नतीजों के मुताबिक एक ओर जहां योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर शहर सीट से जीत दर्ज कर ली है तो दूसरी ओर बीजेपी भी गौतमबुद्ध नगर जिले की सभी तीन सीटें अपनी झोली में डालती दिख रही है. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह नोएडा से बंपर जीत दर्ज भी कर चुके हैं. इस जिले में नोएडा, दादरी और जेवर विधान सभा क्षेत्र आते हैं.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें