📅 Tuesday, 27 October 2026 | 07:45 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,598.67 ▲ +474.87 (+0.65%) • निफ्टी 50: 22,749.75 ▲ +149.75 (+0.66%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹142,330 • 🥈 चांदी (1kg): ₹200,900 • ☀️ उज्जैन: 25°C (साफ आसमान)
उत्तर प्रदेश

3 करोड़ मुआवजे के लिए बेटों ने मां-बाप को कर दिया अलग, माँ ने लगाई पुलिस से गुहार

📅 26 May 2025, 10:04 AM • ✍️ PALIWALWANI • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
3 करोड़ मुआवजे के लिए बेटों ने मां-बाप को कर दिया अलग, माँ ने लगाई पुलिस से गुहार
3 करोड़ मुआवजे के लिए बेटों ने मां-बाप को कर दिया अलग, माँ ने लगाई पुलिस से गुहार

UP News:के रक्सा के इमालिया गांव में रहने वाले एक बुजुर्ग दंपत्ति को बीडा से मुआवजे के तौर पर 2.85 करोड़ रुपये मिले। लेकिन इस पैसे की वजह से उनका जीवन मुश्किल हो गया। ज्यादा पैसा पाने के लालच में उनके बेटों ने मां-बाप को आपस में बांट लिया। तीन बड़े बेटों ने अपने बुजुर्ग पिता को अपने पास रख लिया, जबकि बूढ़ी मां को छोटे बेटे के पास भेज दिया। इस बंटवारे से दुखी होकर बुजुर्ग मां रक्सा थाने पहुंच गईं और पुलिस से अपने पति से मिलने की मदद मांगी।

मिडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बूढ़ी मां ने अपना दर्द बताते हुए कहा कि मुआवजे की रकम के लालच में आकर उसके बेटों ने उसे पति से अलग कर दिया। उनकी तहरीर पर पुलिस ने मामले की तहकीकात करना शुरू कर दिया है। अब पूरे मामले की बात करें तो इमालिया गांव में एक परिवार के पास में करीब 24 एकड़ जमीन थी। यह पूरी की पूरी जमीन बीडा ने अधिग्रहित कर ली। जमीन के मालिक 90 साल के बुजुर्ग किसान हैं।

मुआवजे की कितनी रकम आना बाकी

बुजुर्ग को मुआवजे के करीब 2.85 करोड़ रुपये मिलने हैं। इनमें से करीब 85 लाख रुपये की रकम उनके अकाउंट में आ चुकी है और अभी दो करोड़ रुपये अभी आना बाकी है। इतना बड़ा अमाउंट देखकर परिवार में विवाद छिड़ गया। मां ने पुलिस को यह भी बताया कि 85 लाख रुपये बेटों में बांट दिए। साथ ही एक हिस्सा अपने पास भी रख लिया। अब सभी बेटों की नजर आने वाले दो करोड़ रुपये पर गढ़ी हुई है।

पति से मिल भी नहीं पा रही

बूढ़ी मां ने बताया कि जमीन के मालिक उनके पति हैं तो इसी वजह से तीनों बड़े बेटे उन्हें अपने पास में रखना चाहते हैं। उन्होंने छोटे भाई को मेरी देखभाल के लिए कह दिया। 17 मई के दिन मंझला बेटा पिता को अपने साथ लेकर चला गया। बूढ़ी मां का कहना है कि वह अब अपने पति से भी मुलाकात नहीं कर पा रही हैं। इसके बाद बुजुर्ग मां रक्सा थाने पहुंच गईं। थाना प्रभारी के अनुसार मामले की सही से तहकीकात की जा रही है। बता दें कि यह कोई पहला मामला नहीं है बल्कि बीडा में मिले मुआवजे की रकम को लेकर अधिग्रहित होने वाले करीब कई गावों में ऐसा विवाद देखने को मिला है। कई मामले पुलिस थानों में भी पहुंचे तो पुलिस ने सुलह करवा दी। वहीं कई केस ऐसे भी आए जब पुलिस को एफआईआर तक दर्ज करनी पड़ी।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें