Sunday, 07 December 2025

उत्तर प्रदेश

गोपाल वेलफेयर सोसायटी हाथरस द्वारा मॉडलिंग शो आयोजित

paliwalwani
गोपाल वेलफेयर सोसायटी हाथरस द्वारा मॉडलिंग शो आयोजित
गोपाल वेलफेयर सोसायटी हाथरस द्वारा मॉडलिंग शो आयोजित

हाथरस. गोपाल वेलफेयर सोसायटी (हाथरस) द्वारा अर्पण धाम गेस्ट हाउस में मॉडलिंग शो आयोजित कराया गया. जिसमे मुख्य अतिथि वरिष्ठ ब.स.पा. नेता डा. अविन शर्मा जी ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर फूल माला व दीप प्रज्वलित कर व फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. 

गोपाल फेलफेयर सोसायटी के संस्थापक/अध्यक्ष पण्डित गोपाल शर्मा जी प्रमुख युवा समाजसेवी ने मुख्य अतिथि का अंगवस्त्र व सोसायटी का प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया व उनके सम्मान में दो लाइन कही

“इन्सानियत इंसान को इन्सान बना देती है... लग्न हर मुस्किल को आसान बना देती है... लोग यूंही नही जाते मंदिर आस्था है... जो पत्थर को भी भगवान बना देती है...। 

मॉडलिंग शो में मिस. हाथरस वंशिका गुप्ता, मिस क्विन प्रिया चौधरी, मिस रनअप शिवानी शर्मा रही. सोसायटी के अध्यक्ष जी ने सभी मॉडल को ट्राफी, ताज मैडल व प्रमाण पत्र व सोसायटी का प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित और जितनी भी मॉडल ने प्रतियोगिता में भाग लिया. सभी को सोसायटी का प्रतीक चिन्ह व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया. निर्णायक भूमिका में अलीगढ़ से आयिं कल्पना पण्डित, अलीगढ़ रत्न अर्चना फौजदार, मैकअप आर्टिस में उम्मी सादिया, बुशरा वाशिम का भी जोरदार स्वागत सम्मान किया. इनके सम्मान में भी दो लाइन कही. 

“मुस्कान आपके होठों से कभी जाए ना ! 

मुस्कान आपके होठों से कभी जाए ना !!

आंसू आपकी आंखों में कभी आए ना !!! 

पूरा हो हर ख्याब आपका !!!! 

और जो पूरा न हो ख्वाब वो कभी आए ना !!!!!“

और इसी क्रम में अर्पणा धाम के ऑनर अनिल शर्मा लंबरदार जी, प्रिय आर्य, गौरव शर्मा, लक्ष्मी इन सभी का भी जोरदार स्वागत सम्मान किया. जिसमे गोपाल वेलफेयर सोसायटी के संस्थापक/अध्यक्ष पण्डित गोपाल शर्मा प्रमुख युवा समाज बच्चों के उत्सवर्धक के लिए दो लाइन कही 

“बेहतर से बेहतर कि तलाश करो, मिल जाए नदी तो समंदर कि तलाश करो,

टूट जाता है शीशा पत्थर कि चोट से, टूट जाए पत्थर ऐसा शीशा तलाश करो।

एंकरिंग प्रिया आर्य ने की. को ऑर्डिनेटर गौरव शर्मा का विशेष योगदान रहा. टीम मेम्बर अतुल शर्मा, नीरज शर्मा, लक्ष्मी माहौर, प्रसांत, अरुण, झलक शर्मा, पलक शर्मा आदि उपस्थित थे. सोसायटी के संस्थापक जी ने कहा बच्चों को प्रतियोगिताओं में अवश्य भाग लेना चाहिए, अपनी प्रतिभा को दिखाने मौका मिलता है. हाथरस के लोगों ने कहा ऐसा मॉडलिंग शो पहली बार गोपाल वेलफेयर सोसायटी की तरफ से देखने को मिला. सोसायटी के अध्यक्ष/ संस्थापक जी को बहुत-बहुत बधाई एवं हार्दिक शुभकामाएं दी और कहा की आप बहुत ही अच्छा काम कर रहें, जिससे आपके द्वारा बच्चों को आगे बड़ने का मौका मिल रहा. आप ऐसे ही कार्यक्रम कराते रहिए.

whatsapp share facebook share twitter share telegram share linkedin share
Related News
Latest News
Trending News