📅 Saturday, 12 September 2026 | 07:33 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,781.76 ▲ +17.56 (+0.02%) निफ्टी 50: 23,398.10 ▼ -33.40 (-0.14%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹147,230 🥈 चांदी (1kg): ₹218,100 🌧️ उज्जैन: 24°C (वर्षा / बूंदाबांदी)
उत्तर प्रदेश

टूंडला स्टेशन पर 18 सितंबर को रुकेंगी बनारस-नई दिल्ली एक्सप्रेस व नीलांचल एक्सप्रेस

📅 14 September 2023, 12:46 AM ✍️ Paliwalwani ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
टूंडला स्टेशन पर 18 सितंबर को रुकेंगी बनारस-नई दिल्ली एक्सप्रेस व नीलांचल एक्सप्रेस
टूंडला स्टेशन पर 18 सितंबर को रुकेंगी बनारस-नई दिल्ली एक्सप्रेस व नीलांचल एक्सप्रेस

रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए गाड़ी संख्या 12581/12582 बनारस-नई दिल्ली एक्सप्रेस एवं 12875/12876 पुरी-आनंद विहार टर्मिनल नीलांचल एक्सप्रेस को दूंडला स्टेशन पर 18 सितंबर से ठहराव करने का निर्णय लिया है।

उत्तर मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अमित सिंह ने बताया कि 12581 बनारस-नई दिल्ली एक्सप्रेस का 18 सितंबर से टूंडला स्टेशन पर ठहराव होगा। इसी तरह गाड़ी संख्या 12875 पुरी-आनंद विहार (ट.) नीलांचल एक्सप्रेस, 12876 आनंद विहार (ट.)-पुरी नीलांचल एक्सप्रेस का 18 सितंबर को टूंडला स्टेशन पर प्रायोगिक ठहराव होगा। उन्होंने बताया कि अलीगढ़ से टूंडला जाने एवं वापस आने वाले यात्रियों को इससे लाभ मिलेगा।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें