लॉर्ड्स टेस्ट मैच में इंग्लैंड को मिली रोमांचक जीत : 170 रन पर ऑलआइट हुई टीम इंडिया
लॉर्ड्स. लॉर्ड्स में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच में शुभमन गिल की कप्तानी वाली भारतीय टीम को 22 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में इंग्लैंड ने भारत के सामने जीत के लिए 193 रन का टारगेट रखा था, जवाब में भारतीय टीम 170 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इस हार के बाद जाहिर तौर पर इंग्लैंड के कप्तान शुभमन गिल काफी निराश नजर आए। इस हार के लिए उन्होंने बल्लेबाजों को जिम्मेदार ठहराया है।
भारतीय क्रिकेट टीम को इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में 22 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इसी के साथ टीम इंडिया पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-2 से पीछे हो गई। तीसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने जीतने के लिए 193 रनों का टारगेट दिया और भारती टीम 170 रनों पर ऑलआउट हो गई। मैच में भारतीय गेंदबाजों ने इंग्लैंड की दोनों पारियों में जरूर 20 विकेट चटकाए। लेकिन उन्होंने इतने ज्यादा एक्स्ट्रा रन लुटा दिए, जो जीत के अंतर से भी ज्यादा हैं।
भारतीय क्रिकेट टीम के बॉलर्स ने पहली पारी में कुल 31 रन एक्स्ट्रा के तौर पर लुटाए थे। वहीं दूसरी पारी में भारतीय गेंदबाजों ने कुल 32 एक्स्ट्रा रन दिए थे। इस तरह से इंडियन बॉलर्स ने मैच में कुल 63 रन एक्स्ट्रा के तौर पर दिए, जो की एक बड़ी गलती थी। अब अगर मैच में भारतीय बॉलर्स ने ये एक्स्ट्रा रन नहीं दिए होते, तो मैच का नतीजा निश्चित ही भारत के पक्ष में होता, लेकिन ऐसा हो नहीं सका।
193 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी। भारतीय टीम की शुरुआत बहुत ही खराब रही, जब यशस्वी जायसवाल बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। इसके बाद करुण नायर भी ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिके और 14 रन बनाकर आउट हो गए। कप्तान शुभमन गिल और ऋषभ पंत कुछ खास नहीं कर सके। केएल राहुल ने 39 रन बनाए। रोमांचक मुकाबले में रवींद्र जडेजा ने क्रीज का एक छोर थामे रखा और अच्छी बल्लेबाजी की। उनका जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज ने अच्छा साथ दिया। जडेजा ने बुमराह के साथ 9वें विकेट के लिए 35 रनों की साझेदारी की। वहीं सिराज के साथ 10वें के लिए 23 रनों की साझेदारी की। लेकिन सिराज चार के निजी स्कोर पर आउट हो गए। इससे भारत की जीत की उम्मीदें टूट गईं। जडेजा 61 रन बनाकर नाबाद रहे।
मैच में अंग्रेज कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। इसके बाद जो रूट के शतक की बदौलत 387 रन बनाए। फिर भारतीय टीम ने भी पहली पारी में 387 रन बनाए। तब भारत के लिए केएल राहुल ने शतक लगाया। दूसरी पारी में भारतीय गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया। वॉशिंगटन सुंदर ने सबसे ज्यादा चार विकेट हासिल किए। जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज के खाते में दो-दो विकेट गए।
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
IND vs WI 3rd T20 : भारत ने वेस्टइंडीज को 14 रन से हराया : इंदौर में तीसरे टी-20 में अर्शदीप सिंह को 3 विकेट
भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में फिन एलन, लॉकी फर्ग्यूसन और टिम सीफर्ट की न्यूजीलैंड की वनडे टीम में वापसी
टीम इंडिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए न्यूजीलैंड की टीम का ऐलान : सैंटनर संभालेंगे न्यूजीलैंड की कमान