2028 के ओलंपिक : क्रिकेट 1.4 अरब भारतीयों के लिए सिर्फ एक खेल नहीं है, एक धर्म है : श्रीमती नीता अंबानी
2028 के ओलंपिक में शामिल होगा क्रिकेट, श्रीमती नीता अंबानी ने क्रिकेट लवर्स को दी बधाई
मुंबई :
मुंबई में चल रहे 141वें आईओसी सत्र में क्रिकेट को आधिकारिक तौर पर ओलंपिक खेल के रूप में शामिल किए जाने पर श्रीमती नीता अंबानी ने कहा, "एक आईओसी सदस्य, एक गौरवान्वित भारतीय और एक क्रिकेट प्रशंसक के तौर पर मुझे खुशी है कि आईओसी सदस्यों ने, लॉस एंजेलिस ग्रीष्मकालीन ओलंपिक 2028 में क्रिकेट को शामिल करने के लिए वोट किया।”
क्रिकेट सन 1900 में ओलंपिक में खेला गया था तब केवल दो टीमों ने भाग लिया था। श्रीमती नीता अंबानी ने कहा: “क्रिकेट विश्व स्तर पर सबसे अधिक पसंद किए जाने वाले खेलों में से एक है और दूसरा सबसे ज्यादा देखा जाने वाला खेल है। 1.4 अरब भारतीयों के लिए, क्रिकेट सिर्फ एक खेल नहीं है, एक धर्म है!”
इतिहास में ऐसा दूसरी बार है जब आईओसी सत्र भारत में आयोजित किया जा रहा है, 40 साल बाद इसकी देश में वापसी हो रही है। क्रिकेट को ओलंपिक में शामिल करने का ऐतिहासिक निर्णय, भारत में लिया गया है। श्रीमती नीता अंबानी ने कहा, "मुझे खुशी है कि यह ऐतिहासिक प्रस्ताव हमारे देश में, मुंबई में हो रहे एक सौ इकतालीसवें आईओसी सत्र में पारित किया गया।"
श्रीमती नीता अंबानी ने उम्मीद जताई कि इस घोषणा से दुनिया भर में खेलों की लोकप्रियता काफी बढ़ जाएगी। “ओलंपिक में क्रिकेट को शामिल करने से नए भौगोलिक क्षेत्रों में ओलंपिक आंदोलन को लेकर गहरा जुड़ाव पैदा होगा और साथ ही क्रिकेट की बढ़ती अंतरराष्ट्रीय लोकप्रियता को भी बढ़ावा मिलेगा।”
आईओसी सदस्य बनने वाली पहली भारतीय महिला श्रीमती नीता अंबानी ने इस दिन को भारत के लिए बहुत खुशी का दिन बताया। “मैं इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए आईओसी और लॉस एंजेलिस आयोजन समिति को धन्यवाद और बधाई देती हूं। यह सचमुच बहुत खुशी और उल्लास का दिन है!”
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
FIFA U-15 World Cup : इंडिया टीम का शानदार प्रदर्शन : कैमरून को हराकर अंडर-15 विश्व कप में दूसरी जीत
IND vs WI 3rd T20 : भारत ने वेस्टइंडीज को 14 रन से हराया : इंदौर में तीसरे टी-20 में अर्शदीप सिंह को 3 विकेट
भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में फिन एलन, लॉकी फर्ग्यूसन और टिम सीफर्ट की न्यूजीलैंड की वनडे टीम में वापसी