📅 Sunday, 27 September 2026 | 12:53 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,895.74 ▲ +315.20 (+0.43%) • निफ्टी 50: 23,140.50 ▲ +77.40 (+0.34%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹153,240 • 🥈 चांदी (1kg): ₹242,500 • ☀️ उज्जैन: 29°C (साफ आसमान)
रतलाम/जावरा

बीएसी के 24 एवं सीएसी के 74 पद रिक्त पर 3 सितंबर को कॉन्सलिंग

📅 01 September 2021, 02:54 AM • ✍️ जगदीश राठौर • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
बीएसी के 24 एवं सीएसी के 74 पद रिक्त पर 3 सितंबर को कॉन्सलिंग
बीएसी के 24 एवं सीएसी के 74 पद रिक्त पर 3 सितंबर को कॉन्सलिंग

रतलाम. रतलाम जिले में विकासखंड अकादमिक समन्वयक एवं जन शिक्षक के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए 3 सितंबर 2021 को शासकीय उत्कृष्ट उमावि रतलाम में काउंसलिंग की जाएगी. वर्तमान में जिले में विकासखंड अकादमिक समन्वयक के 24 एवं जन शिक्षकों के 74 पद रिक्त हैं. इसके लिए जिले में कार्यरत गणित, विज्ञान ,भाषा हिंदी, अंग्रेजी एवं सामाजिक विज्ञान समूह के उच्च श्रेणी शिक्षक, माध्यमिक शिक्षक एवं अध्यापकों, जिनके विरुद्ध कोई विभागीय जांच, आपराधिक प्रकरण एवं लंबे समय से लगातार अनुपस्थित रहने की शिकायत आदि न हो तथा आयु 52 वर्ष से अधिक न हो वे इस काउंसलिंग में सम्मिलित हो सकते हैं. मुख्य कार्य अधिकारी जिला पंचायत ने जानकारी देते हुए बताया कि 3 सितंबर 2021 को शासकीय उत्कृष्ट उमावि रतलाम में सैलाना, बाजना विकासखंड के लिए काउंसलिंग प्रात : 11 : 00 बजे से 1 : 00 बजे तक और इसी दिन रतलाम, जावरा, पिपलोदा तथा आलोट विकासखंड के लिए काउंसलिंग दोपहर 2 : 00 बजे से 5 : 00 बजे तक की जाएगी. उन्होंने समस्त संकुल प्राचार्य ,जन शिक्षा केंद्र प्रभारी को निर्देशित किया है कि अपने संकुल अंतर्गत कार्यरत प्रतिनियुक्ति के इच्छुक उच्च श्रेणी शिक्षक माध्यमिक शिक्षक एवं अध्यापक को काउंसिलिंग में उपस्थिति सुनिश्चित करें.

● पालीवाल वाणी मीडिया नेटवर्क.जगदीश राठौर...✍️

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें