📅 Thursday, 05 November 2026 | 04:47 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 77,301.40 ▲ +1,608.60 (+2.13%) • निफ्टी 50: 23,960.60 ▲ +519.80 (+2.22%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹142,610 • 🥈 चांदी (1kg): ₹193,300 • ☀️ उज्जैन: 20°C (साफ आसमान)
राजसमन्द

पालीवाल पदयात्री आज करेंगे खमनोर व भाणुजा में ठाकुरजी के दर्शन

📅 25 September 2023, 10:16 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
पालीवाल पदयात्री आज करेंगे खमनोर व भाणुजा में ठाकुरजी के दर्शन
पालीवाल पदयात्री आज करेंगे खमनोर व भाणुजा में ठाकुरजी के दर्शन

खमनोर :

पालीवाल समाज के समाजसेवी श्री नीरज पालीवाल ने पालीवाल वाणी को बताया कि आज दिनांक 25 सितंबर 2023 को जलझूलनी एकादशी पर सुख, शांति, समृद्धि, एकता व समरसता की कामना लेकर पालीवाल समाजजनों का जत्था प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी खमनोर में विराजित चारभुजानाथ व बड़ा भाणुजा में विराजित लक्ष्मीनारायण भगवान के दर्शन करेगे. 

पालीवाल समाज के आराध्य प्रभु चारभुजानाथ व लक्ष्मीनारायण के दर्शनों के लिए जत्थे की पदयात्रा नाथद्वारा से शुरू होगी. यात्रा संयोजक नीरज शर्मा ने पालीवाल वाणी को बताया कि सुबह साढ़े सात बजे नाथद्वारा से जत्था रवाना होकर टांटोल होते हुए पौने ग्यारह बजे खमनोर पहुंचेगा, जहां ब्रह्मपुरी स्थित चारभुजानाथ मंदिर में ठाकुरजी के दर्शन करेगा.

यहां से और पदयात्री जत्थे में जुड़ते हुए 11 बजे बड़ा भाणुजा के लिए प्रस्थान करेंगे. करीब ढाई बजे बड़ा भाणुजा पहुंचकर भगवान लक्ष्मीनारायण के दर्शन करेंगे और ठाकुरजी के सरोवर स्नान, सेवा, कीर्तन आदि धार्मिक उपक्रमों में शामिल होंगे.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें