📅 Thursday, 29 October 2026 | 06:32 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,246.03 ▼ -360.77 (-0.49%) • निफ्टी 50: 22,698.85 ▼ -54.35 (-0.24%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹143,030 • 🥈 चांदी (1kg): ₹200,200 • 🌤️ उज्जैन: 22°C (हल्के बादल)
राजस्थान

बच्चों के साथ ट्रेन के आगे कूदे पिता की मौत:गंभीर हालत में दोनों मासूम जयपुर रेफर

📅 15 September 2025, 11:48 AM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
बच्चों के साथ ट्रेन के आगे कूदे पिता की मौत:गंभीर हालत में दोनों मासूम जयपुर रेफर
बच्चों के साथ ट्रेन के आगे कूदे पिता की मौत:गंभीर हालत में दोनों मासूम जयपुर रेफर

दौसा. बांदीकुई

दौसा के बांदीकुई में पिता दो बच्चों के साथ ट्रेन के आगे कूद गया। पिता की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों मासूमों को जयपुर के जेके लोन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। घटना रविवार रात 2 बजे बांदीकुई-आगरा रेल मार्ग पर पंचमुखी के पास हुई।

बसवा (बांदीकुई) थाने के हेड कॉन्स्टेबल सतीश चौधरी ने बताया- रविवार रात करीब 2 बजे हुई घटना में बांदीकुई के गांव नंदेरा निवासी बबली सैनी (35) की मौत हो गई थी। उसके बेटे चित्रेट (3) और उमंग (5) घायल हैं। उन्हें तुरंत बांदीकुई हॉस्पिटल लाया गया। दोनों बच्चों की हालत गंभीर होने पर यहां से दौसा और दौसा से जयपुर के जेके लोन अस्पताल के लिए रेफर किया गया।

घरेलू विवाद की आशंका

हेड कॉन्स्टेबल ने बताया-पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले घटनास्थल पर आस-पास के लोग आ चुके थे। जिन्होंने बबली की पहचान की। बबली बाइक पर दोनों बच्चों को बैठाकर घटनास्थल पर आया था। यहीं पर बाइक खड़ी कर ट्रेन के आगे कूद गया।

परिवार के साथ जयपुर में रहता था 

बबली सैनी के ताऊ बसंता सैनी ने बताया- बबली करीब 8 साल से अपने परिवार सहित जयपुर में भांकरोटा के पास रहता था। वहां पर वह किराए की गाड़ी चलाता था। रात को ही वह अपने दोनों बच्चों को लेकर जयपुर से बांदीकुई आया था। उसने अपने आने की सूचना यहां किसी को नहीं दी थी। पुलिस का फोन आने पर हमें घटना की जानकारी मिली।​​​​​ 

5 दिन पहले अकेला गांव आया था 

बबली सैनी 5 दिन पहले नंदेरा अपने ताऊ रामजीलाल के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए अकेला ही आया था। इसके बाद वापस जयपुर चला गया। बबली सैनी की शादी साल 2018 में गुढाकटला निवासी सुनीता के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही परिवार के साथ वह जयपुर रह रहा था। पिता गंगासहाय किसान हैं। छोटा भाई दिनेश मजदूरी करता है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें