📅 Friday, 30 October 2026 | 01:15 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,710.43 ▲ +1,464.43 (+2.00%) • निफ्टी 50: 23,097.45 ▲ +398.65 (+1.76%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹140,390 • 🥈 चांदी (1kg): ₹188,200 • ☁️ उज्जैन: 25°C (बादल छाए रहेंगे)
अन्य ख़बरे

दूल्हा जब बारात लेकर नहीं आया तो दूसरे युवक ने अपना हाथ आगे बढ़ाया

📅 27 May 2024, 05:45 AM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
दूल्हा जब बारात लेकर नहीं आया तो दूसरे युवक ने अपना हाथ आगे बढ़ाया
दूल्हा जब बारात लेकर नहीं आया तो दूसरे युवक ने अपना हाथ आगे बढ़ाया

देवरिया. निर्धारित की गई तारीख पर जब दूल्हा बारात लेकर नहीं आया तो लड़की पक्ष की ओर से की गई. खुशामद के बाद भी दूल्हा शादी करने को राजी नहीं हुआ. ऐसे हालातों में दूसरे युवक ने आगे आते हुए लड़की से शादी के लिए अपना हाथ आगे बढ़ाया.

इज्जत पर बनी देख लड़की पक्ष ने युवक के साथ अपनी बेटी की शादी कर दी. दरअसल देवरिया जनपद के कोतवाली सलेमपुर के एक गांव में रहने वाली लड़की की शादी 24 मई 2024 और तिलक 20 अप्रैल को होना निश्चित हुआ था. 20 अप्रैल का तिलक कार्यक्रम तो सकुशल संपन्न हो गया था.

लेकिन 24 मई 2024 को जब बारात कोतवाली थाना क्षेत्र के एक गांव में जानी थी तो ऐन मौके पर दूल्हे ने अपना मूड बदलते हुए बारात ले जाने से इनकार कर दिया. इस मामले की जानकारी जब लड़की पक्ष को हुई तो उनके पैरों तले की जमीन खिसक गई. तुरत- फुरत में लड़की पक्ष के लोग लड़के के घर पहुंच गए और बवाल काटते हुए उससे बारात लेकर आने की बात कहने लगे.

ग्राम प्रधान प्रतिनिधि एवं ग्रामीणों के हस्तक्षेप के बाद भी मामला शांत नहीं हुआ और दूल्हा अपनी बातों पर डटा रहा तथा उसने बारात ले जाने से इनकार कर दिया. इस दौरान गांव वालों तथा ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने गांव के ही दूसरे युवक के सामने जब लड़की से शादी का प्रस्ताव रखा तो वह बारात ले जाने को तैयार हो गया.

जिस पर ग्रामीणों ने सहयोग करते हुए युवक के साथ बारात लेकर वह सलेमपुर थाना क्षेत्र के गांव में पहुंचे. जहां शादी की सारी रस्में हंसी-खुशी के साथ संपन्न कराई गई. हिंदू रीति रिवाज के अनुसार लड़की का गौना 27 में दिन सोमवार को होना निश्चित हुआ है.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें