📅 Monday, 28 September 2026 | 05:40 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,771.72 ▼ -1,124.02 (-1.52%) • निफ्टी 50: 22,780.25 ▼ -360.25 (-1.56%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,560 • 🥈 चांदी (1kg): ₹231,200 • ☀️ उज्जैन: 30°C (साफ आसमान)
अन्य ख़बरे

गंगा नदी में पांच अज्ञात शव मिलने से हड़कंप

📅 05 May 2022, 11:19 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
गंगा नदी में पांच अज्ञात शव मिलने से हड़कंप
गंगा नदी में पांच अज्ञात शव मिलने से हड़कंप

बक्सर : बिहार के बक्सर जिले से है जहां गंगा नदी में पांच अज्ञात शव मिले हैं. गुरुवार की सुबह एक साथ सभी शव शहर के नाथ बाबा घाट के पास मिले. एक साथ पांच शवों के मिलने की खबर पूरे शहर में आग की तरह फैल गई. मामले की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची है और मामले की जांच में जुटी है.

बताया जा रहा है कि इनमे से एक लाश महिला की है और बाकी पुरुष के हैं. ये सभी शव कहां से आये हैं इसकी कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है. इससे पहले पिछले साल भी कोरोना की दूसरी लहर मे 10 मई 2021 को एक साथ चौसा प्रखंड के महादेवा घाट पर गंगा मे तैरती हुई लाशें मिली थीं. इस मामले में फिलहाल विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है. पांच लोगों की लाश मिलने की खबर सुनते ही लोगों की भीड़ गंगा घाट के किनारे उमड़ पड़ीं.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें