📅 Sunday, 25 October 2026 | 10:44 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,123.83 ▼ -125.56 (-0.17%) • निफ्टी 50: 22,600.00 ▼ -87.65 (-0.39%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹140,820 • 🥈 चांदी (1kg): ₹200,000 • ☀️ उज्जैन: 29°C (साफ आसमान)
अन्य ख़बरे

विश्व ब्राह्मण परिषद द्वारा अंतरराष्ट्रीय स्तर संजीवनी हवन का अनुठा संगम कराकर हांगकांग में किया शाखा का शुभारंभ

📅 10 July 2021, 08:31 PM • ✍️ paliwalwani.com • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
विश्व ब्राह्मण परिषद द्वारा अंतरराष्ट्रीय स्तर संजीवनी हवन का अनुठा संगम कराकर हांगकांग में किया शाखा का शुभारंभ
विश्व ब्राह्मण परिषद द्वारा अंतरराष्ट्रीय स्तर संजीवनी हवन का अनुठा संगम कराकर हांगकांग में किया शाखा का शुभारंभ

हांगकांग. विश्व ब्राह्मण परिषद द्वारा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित संजीवनी हवन कराकर बता दिया है कि ब्राह्मण समाज से ही संपूर्ण विश्व में कल्याण का एकमात्र रास्ता हैं. हांगकांग में 2 जुलाई 2021 (Global Brahman Council) उक्त चित्र भारत में किसी धार्मिक अनुष्ठान के नहीं बल्कि हांगकांग में संजीवनी हवन के अवसर का हैं. उल्लेखनीय है परिषद का गठन 50 देशों में होने जा रहा है. हांगकांग में इसकी पहली शाखा प्रारंभ हुई. परिषद के संयोजक संजय नगरकर एवं उनकी धर्मपत्नी रीता व्यास नगरकर ने ब्राह्मणों को वैश्विक स्तर पर संगठित करने हेतु इस परिषद का गठन किया. हांगकांग के सभी हिन्दू मंदिरों के पुजारी पहली बार एक अनुष्ठान में शामिल हुए. इस अवसर सर्वश्री आशु भार्गव, रेनु भार्गव, विनय शर्मा, संगीता शर्मा, राकेश पुरोहित, सौम्यता पुरोहित एवम वनिता शर्मा की मौजूदगी उल्लेखनीय रही. हांगकांग के हिंदू समुदाय के प्रतिनिधि के तौर पर सर्वश्री लाल हरदासानी, अध्यक्ष हिंदू मंदिर हैप्पी वैली, नोतन तोलानी, अध्यक्ष हिंदू मंदिर क्वालून, सोहन गोयनका, अध्यक्ष ओवरसीज फ्रेंड्स ऑफ बीजेपी हांगकांग, चीन और मकाऊ के अलावा तकरीबन 150 हिंदू ब्राह्मण परिवार संजीवनी हवन में मौजूद रह कर ब्राह्मण एकता का शखनाद किया. श्री संजय नगरकर ने पालीवाल वाणी को बताया कि परिषद का गठन दुनिया भर के ब्राह्मणों के बीच सतत् संपर्क के विस्तार के साथ ही ब्राह्मणों की महान विरासत को सुरक्षित रखना है ताकि नई पीढ़ी को भारतीय जीवन मूल्यों से परिचित कराया जा सके.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें