📅 Thursday, 05 November 2026 | 04:32 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 79,310.01 ▲ +2,392.11 (+3.11%) • निफ्टी 50: 24,536.60 ▲ +725.80 (+3.05%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹144,650 • 🥈 चांदी (1kg): ₹195,100 • ☀️ उज्जैन: 29°C (साफ आसमान)
अन्य ख़बरे

SBI खाताधारको के लिए जरुरी खबर, बदल गया बैंक खुलने और बंद होने का समय

📅 01 June 2021, 07:29 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
SBI खाताधारको के लिए जरुरी खबर, बदल गया बैंक खुलने और बंद होने का समय
SBI खाताधारको के लिए जरुरी खबर, बदल गया बैंक खुलने और बंद होने का समय

नई दिल्ली । कोरोना की दूसरी लहर का प्रकोप धीरे-धीरे कम हो रहा है। कई राज्यों ने लागू पाबंदियों में भी ढील देने की प्रक्रिया शुरू हो गई। इस बीच देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के ग्राहकों के लिए बड़ी खबर आई है। बैंक ने ब्रांचों के कामकाज के समय में बदलाव किया है। पहले जहां SBI की ब्रांच में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक कामकाज होता था, अब इसे 2 घंटे बढ़ा दिया गया है। अब बैंक की शाखाएं शाम 4 बजे तक खुली रहेंगी। 

SBI बैंक के कामकाज का टाइम बदला

बता दें कि कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते बैंक ने कामकाज का समय कम कर दिया था। लेकिन अब कोरोना के डेली केसेस में कमी आ रही है ऐसे में कामकाज का समय 2 घंटे बढ़ा दिया गया है। SBI ने अपने ऑफीशियल ट्विटर अकाउंट से इस बात की जानकारी दी है कि ग्राहक सुबह 10 से शाम 4 बजे के बीच अपने बैंक से जुड़े काम करवा सकेंगे। बैंक ने ट्वीट में लिखा, 1 जून 2021 से हमारे सभी ब्रांच सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक खुले रहेंगे।

SBI कैश निकासी के नियम बदले

इससे पहले SBI ने अपने ग्राहकों के लिए एक नोटिफिकेशन जारी कर कैश निकालने के नए नियमों के बारे में बताया था। इसके अनुसार, अब गैर-घरेलू शाखाओं से नकद निकासी की सीमा बढ़ा दी गई है, और ग्राहक एक दिन में 25000 रुपये तक निकाल सकेंगे।1 दिन में निकाल सकेंगे 25000

SBI ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से इस संबंध में ट्वीट करते हुए बताया कि, 'कोरोना महामारी में अपने ग्राहकों का समर्थन करने के लिए SBI ने चेक और निकासी फॉर्म के माध्यम से गैर-घरेलू नकद निकासी की सीमा बढ़ा दी है। अब कस्टमर्स अपने पास के ब्रांच (होम ब्रांच को छोड़कर) से खुद जाकर एक दिन में अपने सेविंग अकाउंट से 25,000 रुपये तक निकाल सकते है।'

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें