Gold Price Today : सोने-चांदी के गिरे भाव, चेक करें आज के ताजा रेट्स
शुद्ध सोना अपने ऑल टाइम हाई रेट 10132 रुपये सस्ता हो चुका है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक चांदी 15732 रुपये टूट चुकी है। बता दें पिछले साल 7 अगस्त को सोना 56126 रुपये और चांदी 76004 रुपये पर पहुंच गई थी। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी इस रेट और आपके शहर के भाव में 500 से 1000 रुपये का अंतर आ सकता है।
सोमवार के बंद भाव के मुकाबले मंगलवार को 18 कैरेट सोना जहां 48 रुपये टूटकर 34592 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया तो चांदी 65 रुपये कमजोर होकर 60276 रुपये किलो पर खुली। वहीं 23 कैरेट सोने का रेट 48 रुपये गिरकर अब 45937 रुपये पर आ गया है। जबकि 22 कैरेट का रेट 42248 रुपये प्रति 10 ग्राम है। अगर 14 कैरेट गोल्ड की बात करें तो यह अब 26981 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव से बिक रहा है। इस पर जीएसटी और मेकिंग चार्ज अलग से है।
यह भी पढ़े : Jio के 5 वर्ष पूरे, देश में 1300 फीसदी बढ़ी डेटा खपत
ये भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड नहीं मिल पा रहा है तो छोटी जरूरतों के लिए इस्तेमाल करें ‘बाय नाउ, पे लेटर’
IBJA के रेट देशभर में सर्वमान्य
बता दें कि IBJA द्वारा जारी किए गए रेट देशभर में सर्वमान्य है। हालांकि, इस वेबसाइट पर दिए गए रेट में जीएसटी शामिल नहीं किया गया है। सोना खरीदते-बेचते समय आप IBJA के रेट का हवाला दे सकते हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक ibja देशभर के 14 सेंटरों से सोने-चांदी का करेंट रेट लेकर इसका औसत मूल्य बताता है। सोने-चांदी का करेंट रेट या यूं कहें हाजिर भाव अलग-अलग जगहों पर अलग हो सकते हैं पर इनकी कीमतों में थोड़ा अंतर होता है।
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
What is PM Kisan Mandhan Yojana : क्या है पीएम किसान मानधन योजना? अन्नदाताओं को हर साल मिलेंगे 36 हजार रुपये-स्पेशल योजनाएं