📅 Sunday, 01 November 2026 | 07:49 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,459.53 ▲ +308.49 (+0.42%) • निफ्टी 50: 23,053.10 ▲ +116.35 (+0.51%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹137,010 • 🥈 चांदी (1kg): ₹182,700 • ☀️ उज्जैन: 24°C (साफ आसमान)
मुम्बई

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी को दूसरा धमकी भरा ईमेल : ईमेल का जवाब नहीं दिया, रकम 200 करोड़ की डिमांड

📅 29 October 2023, 06:45 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी को दूसरा धमकी भरा ईमेल : ईमेल का जवाब नहीं दिया, रकम 200 करोड़ की डिमांड
रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी को दूसरा धमकी भरा ईमेल : ईमेल का जवाब नहीं दिया, रकम 200 करोड़ की डिमांड

मुंबई :

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी को उसी ईमेल अकाउंट से एक और जान से मारने की धमकी मिली है. इस बार फोन करने वाले ने 200 करोड़ रुपये की मांग करते हुए कहा कि ”पिछले ईमेल का जवाब न देने” के कारण रकम बढ़ा दी गई है. दूसरे मेल में लिखा है, ‘अभी आपने हमारे ईमेल का जवाब नहीं दिया, रकम 200 करोड़ है, नहीं तो डेथ वारंट साइन हो चुका है.

इससे पहले दिन में, यह बताया गया था कि अंबानी को एक ईमेल मिला था जिसमें 20 करोड़ रुपये का भुगतान न करने पर उन्हें गोली मार देने की धमकी दी गई थी. मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को कहा कि शुक्रवार को धमकी भरा ईमेल मिला और उनके सुरक्षा प्रभारी की शिकायत के आधार पर गामदेवी पुलिस स्टेशन में एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी. FIR के मुताबिक, जिसकी कॉपी News18 के पास है, बदमाश ने मेल में दावा किया “अगर आप (अंबानी) हमें 20 करोड़ रुपये नहीं देंगे, तो हम आपको मार डालेंगे. हमारे पास भारत में बेस्‍ट शूटर्स हैं.”

मेल भेजने वाले को पकड़ने पुलिस ने शुरू की छापेमारी

पुलिस ने कहा कि मामला भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 387 (जबरन वसूली के लिए किसी व्यक्ति को मौत या गंभीर चोट के डर में डालना) और 506 (2) (आपराधिक धमकी) के तहत दर्ज किया गया था. मेल भेजने वाले को पकड़ने के लिए पुलिस ने छापेमारी शुरू कर दी गई है. जानकारी के अनुसार इस मामले में अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है.

महाराष्‍ट्र के सीएम- डिप्‍टी सीएम ने जताई चिंता

घटनाक्रम से जुड़े सूत्रों के अनुसार, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने इस मामले पर चिंता व्यक्त की है और शीर्ष पुलिस अधिकारियों के साथ अंबानी की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की है. पिछले साल, मुंबई पुलिस ने अंबानी और उनके परिवार के सदस्यों को जान से मारने की धमकी देने वाले कॉल करने के आरोप में बिहार के दरभंगा से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था. आरोपी ने मुंबई के सर एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल को भी बम से उड़ाने की धमकी दी थी.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें