📅 Saturday, 31 October 2026 | 11:32 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,459.53 ▲ +308.49 (+0.42%) • निफ्टी 50: 23,053.10 ▲ +116.35 (+0.51%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹137,010 • 🥈 चांदी (1kg): ₹182,700 • ☁️ उज्जैन: 25°C (बादल छाए रहेंगे)
महाराष्ट्र

शिवसेना संग्राम : विधायकों के बाद अब सांसदों ने छोड़ा उद्धव ठाकरे का साथ!

📅 19 July 2022, 12:08 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
शिवसेना संग्राम : विधायकों के बाद अब सांसदों ने छोड़ा उद्धव ठाकरे का साथ!
शिवसेना संग्राम : विधायकों के बाद अब सांसदों ने छोड़ा उद्धव ठाकरे का साथ!

महाराष्ट्र. शिवसेना के 55 में से 40 विधायकों के छोड़ जाने के बाद अब 18 में से 12 लोकसभा सांसदों ने भी उद्धव ठाकरे का साथ छोड़ दिया है. बस अधिकृत घोषणा होनी बाकी है. इसका ऐलान ये सांसद दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर करने वाले हैं. मुंबई के ट्राइडेंट होटल में हुई सोमवार (18 जुलाई) की शाम हुई बैठक में ये 12 सांसद ऑनलाइन माध्यम से शामिल हुए. इन्हीं 12 में से एक शिवसेना सांसद ने इस बात की पुष्टि की है. इस बीच सीएम एकनाथ शिंदे दिल्ली के लिए रवाना हो चुके हैं. दिल्ली में अब तक मिली जानकारियों के मुताबिक उनकी पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री समेत बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व के साथ अहम बैठक होने वाली है.

बताया जा रहा है कि बीजेपी के शीर्ष नेताओं से मुलाकात करके एकनाथ शिंदे मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चा करने वाले हैं. 20 जुलाई को शिंदे गुट के विधायकों को अयोग्य ठहराने संबंधी मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई है. इसके बाद मंत्रिमंडल विस्तार की बात कही जा रही है. इसके अलावा वे उद्धव ठाकरे कैंप को छोड़ कर शिंदे गुट में शामिल होने वाले सांसदों के साथ बीजेपी के शीर्ष नेताओं से मुलाकात कर आगे की रणनीति पर चर्चा करेंगे और यह ऐलान कर सकते हैं कि शिवसेना अभी भी एनडीए का सहयोगी दल है. शिवसेना एनडीए से अलग नहीं हुई है.

सांसद भी साथ छोड़ जाएंगे ये बाद उद्धव ठाकरे पहले से जान रहे थे

लेकिन हैरानी की बात यह है कि इन सभी सरगर्मियों की खबरें महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे तक पहुंच रही हैं. उन्हें यह पहले से ही अंदाजा था कि विधायकों के बाद अब सांसद भी उनका साथ छोड़ने वाले हैं. पर आश्चर्य इस बात का है कि वे ये सब जानते-बूझते भी कुछ खास हरकत में नजर नहीं आए. ऐसा लग रहा है जैसे उन्होंने पूरी तरह से हथियार डाल दिया है. ‘जो हो रहा है, होने दो’ के मूड में हैं या उन्हें शिवसेना के 16 विधायकों को अयोग्य ठहराने के मामले में 20 जुलाई की सुनवाई का इंतजार है. उद्धव ठाकरे को सांसदों की बगावत की जानकारी होने की पुष्टि उनके करीबी सांसद विनायक राउत ने भी की है. मराठी न्यूज वेबसाइट लोकसत्ता डॉट कॉ में छपी एक खबर के मुताबिक विनायक राउत ने एक न्यूज चैनल को दिए अपने इंटरव्यू में इसका खुलासा किया है.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें