📅 Sunday, 01 November 2026 | 11:48 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,459.53 ▲ +308.49 (+0.42%) • निफ्टी 50: 23,053.10 ▲ +116.35 (+0.51%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹136,990 • 🥈 चांदी (1kg): ₹182,700 • ☀️ उज्जैन: 22°C (साफ आसमान)
महाराष्ट्र

महाराष्ट्र में नई सरकार : एकनाथ शिंदे, बुलाई 'आपात बैठक', अजित पवार रहे 'गायब'

📅 04 December 2024, 12:22 AM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
महाराष्ट्र में नई सरकार : एकनाथ शिंदे, बुलाई 'आपात बैठक', अजित पवार रहे 'गायब'
महाराष्ट्र में नई सरकार : एकनाथ शिंदे, बुलाई 'आपात बैठक', अजित पवार रहे 'गायब'

महाराष्ट्र. शिवसेना शिंदे गुट के नेता और महाराष्ट्र के कार्यवाहक सीएम एकनाथ शिंदे एक बार फिर से रंग में लौट आए हैं. महाराष्ट्र में नई सरकार की गठन के बीच में ही शिंदे अपने गांव सतारा चले गए थे. सतारा से मंगवार शाम लौटते ही एकनाथ शिंदे ने एक हाईलेवल मीटिंग बुला लिया. 

इस मीटिंग में एकनाथ शिंदे के अलावा बीजेपी नेता और महाराष्ट्र के भावी सीएम कहे जाने वाले देवेंद्र फडणवीस भी मौजूद थे. हालांकि देवेंद्र फडणवीस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए एकनाथ शिंदे के साथ जुड़े थे. लेकिन, महाराष्ट्र के एक और डिप्टी सीएम और एनसीपी नेता अजित पवार गायब नजर आए.

बता दें कि एकनाथ शिंदे ने यह मीटिंग 6 दिसंबर 2024 को डॉ. बीआर अंबेडकर की पुण्य तिथि पर चैत्यभूमि में होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने को लेकर किया था. क्योंकि, बीते कई दिनों से एकनाथ शिंदे बीमार थे. इस वजह से य़ह मीटिंग नहीं हो पा रही थी. एकनाथ शिंदे के एक्शन में आते ही अब साफ हो गया है कि बहुत जल्द ही महाराष्ट्र में नई सरकार का गठन होने जा रहा है.

बता दें कि बीते कुछ दिनों से एकनाथ शिंदे को लेकर कई तरह की खबरें आ रही थी. मंगलवार दोपहर डॉक्टरों की टीम ने निगरानी के बाद उन्हें मुंबई जाने के लिए बोल दिया. इसके बाद एकनाथ शिंदे सीएम आवास लौट आए. सीएम आवास पर ही एकनाथ शिंदे ने बीआर अंबेडकर की पुण्य तिथि की तैयारियों की मीटिंग ली, इस मीटिंग में संबंधित अधिकारी तो थे ही साथ में उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस, राज्य मंत्री दीपक केसरकर और मुख्य सचिव सुजाता सौनिक सहित अन्य लोग भी शामिल हुए.

5 दिसंबर नहीं 6 दिसंबर को लेकर लिया बड़ा फैसला

एकनाथ शिंदे मुंबई लौटते ही 6 दिसंबर 2024 को लेकर बड़ा फैसला ले लिया. हालांकि, इस दौरान शिंदे और फडणवीस में मुलाकात तो जरूर हुई लेकिन, वह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई. इस मीटिंग के कुछ ही देर के बाद फडणवीस सीएम आवास पहुंचे हैं. कहा जा रहा है दोनों के बीच महाराष्ट्र में नई सरकार को लेकर बातचीत हो रही है. लेकिन, मीटिंग की खास बात यह है कि इसमें एनसीपी नेता और मौजूदा कार्यवाहक सरकार के डिप्टी सीएम अजित पवार नदारद रहे. हालांकि, कहा जा रहा है कि अजित पवार दिल्ली में थे. इस वजह से शायद इस मीटिंग में जुड़ नहीं पाए. लेकिन, ऐसे में ये भी सवाल उठता है कि अगर मुंबई में रहते हुए देवेंद्र फडणवीस वीसी के जरिए जुड़ सकते हैं तो अजित पवार क्यों नहीं?

आपको बता दें कि बीते कई दिनों से बीमारी से उबर कर एकनाथ शिंदे मुंबई पहुंचे हैं. ऐसे में यह भी बड़ा सवाल है कि एकनाथ शिंदे ने 5 दिसंबर2024  को मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण कार्यक्रम की तैयारी का जायजा लेने के बजाए 6 दिसंबर को होने वाले अंबेडकर जयंति कार्यक्रम को लेकर मीटिंग लेकर क्या मैसेज देना चाहते हैं. 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें