📅 Tuesday, 15 September 2026 | 08:51 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,781.76 ▼ -120.83 (-0.16%) निफ्टी 50: 23,398.10 ▼ -79.70 (-0.34%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹153,900 🥈 चांदी (1kg): ₹238,600 🌤️ उज्जैन: 24°C (हल्के बादल)
महाराष्ट्र

हिस्ट्री शीटर ने दिन दहाड़े एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या

📅 10 January 2023, 12:31 AM ✍️ Paliwalwani ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
हिस्ट्री शीटर ने दिन दहाड़े एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या
हिस्ट्री शीटर ने दिन दहाड़े एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या

नागपुर :

महाराष्ट्र के नागपुर में उस समय सनसनी फैल गई, जब हिस्ट्री शीटर ने दिन दहाड़े एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि ये गोली अवैध संबंधों के कारण मारी गई. मृतक का नाम अविनाश घुमडे है. उसके सीने में बदमाश ने 2 गोली मारी थी. दरअसल गोली मारने वाला आरोपी दीपक घनचक्कर एक हिस्ट्री शीटर है और उस पर पहले से ही कई मामले दर्ज हैं. दीपक घनचक्कर और अविनाश घुमडे दोनों ही अच्छे दोस्त थे, दोनों का एक दूसरे के घर आना जाना था. 

इस बीच दीपक को अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह हुआ और उसे पता चला की अविनाश और दीपक की पत्नी के अवैध संबंध है. इसके बाद दीपक ने अविनाश घुमडे को अपने घर बुलाया और बात करते हुए उसके सीने में दो गोली मारकर हत्या कर दी. घटना को अंजाम देने के तुरंत बाद दीपक अपने घर में ताला लगाकर परिवार के साथ कहीं फरार हो गया. हिंगना पुलिस को जब इस हत्या की सूचना मिली तो मौके पर पहुंची पुलिस ने अविनाश के शव का पंचनामा किया और उसे पोस्टमार्टम के लिए नागपुर के सरकारी अस्पताल भेज दिया. पुलिस हिस्ट्री शीटर आरोपी दीपक घनचक्कर की तलाश में जुटी हुई है.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें