📅 Saturday, 31 October 2026 | 01:18 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,459.53 ▲ +308.53 (+0.42%) • निफ्टी 50: 23,053.10 ▲ +116.30 (+0.51%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹137,010 • 🥈 चांदी (1kg): ₹182,700 • ☁️ उज्जैन: 26°C (बादल छाए रहेंगे)
महाराष्ट्र

"ब्लू व्हेल गेम" ने ली एक और जान : नागपुर में 18 साल के युवा ने किया सुसाइड

📅 31 December 2021, 05:45 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
"ब्लू व्हेल गेम" ने ली एक और जान : नागपुर में 18 साल के युवा ने किया सुसाइड
"ब्लू व्हेल गेम" ने ली एक और जान : नागपुर में 18 साल के युवा ने किया सुसाइड

नासिक. ऑनलाइन ब्लू व्हेल गेम का खतरा एक बार फिर से भारत में बढ़ रहा है. महाराष्ट्र के नासिक में ब्लू व्हेल के चलते 18 साल के लड़के ने खुदकुशी कर ली। घटना गायकवाड़ इलाके की है. इस गेम के चक्कर में आकर तुषार जाधव नाम के लड़के ने सबसे पहली अपनी हाथों की नसें कांट ली उसके बाद उसने फिनाइल पी लिया. इसके बाद पूरे इलाके में खलबली मच गई है. बता दें कि भारत में इस गेम से प्रभावित होकर सुसाइड करने का यह पहला मामला नहीं है. इससे पहले भी देश के कई इलाकों से इस गेम के चलते सुसाइड करने की खबरें आती रही हैं. 

क्या है ब्लू व्हेल गेम

बता दें कि मोबाइल और लैपटॉप पर खेले जाने वाले इस गेम में 50 दिन अलग-अलग टास्क मिलते हैं. प्रत्येक टास्क को पूरा करने के बाद गेम खेलने वाले को अपने हाथ पर निशान बनाना पड़ता है, जो 50 दिन में पूरा होकर व्हेल का आकार बन जाता है और टास्क पूरा करने वाले को खुदकुशी करनी पड़ती है. यह इंटरनेट पर खेला जाने वाला गेम है. दुनियाभर के कई देशों में इस गेम के उपलब्ध होने का दावा किया जाता है. ऐसे में यह गेम बेहद ही खतरनाक है. आज का युवा इस गेम से काफी प्रभावित है. इसकी चपेट में आकर युवा सुसाइड करने पर मजबूर हो जाता है. 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें