गेहूं से भरी ट्रेक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलटी : एक की मौके मौत
डबरा : भितरवार मार्ग पर सुबह करीब 8 बजे एक बड़ा हादसा घटित हो गया. जिसमें ग्राम झाड़ौली के पास गेहूं की फसल बेचने जा रहा टैेक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गए। जिसमें एक 55 वर्षीय महिला की मौके पर मौत हो गई और तीन 3 लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें ग्वालियर रेफर कर दिया और महिला का भितरवार सामुदायिक अस्पताल में पोस्टमार्टम किया जा रहा है।
शीतलपुर के रहने वाले बघेल परिवार के लोग अपनी गेहूं की फसल बेचने के लिए डबरा उपज मंडी जा रहे थे तभी वो झाड़ौली के पास पहुंचे और अचानक ट्रेक्टर की स्टेरिंग फेल हो गई। जिससे ट्रेक्टर अनियंत्रित हो गया और खेत मे जाकर पलट गया जिसमें ट्रेक्टर के नीचे राजा बेटी एवं ट्रैक्टर में बैठे अन्य लोग दब गए। जब तक राजा बेटी पत्नी ओमप्रकाश बघेल उम्र 55 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गयी और गीता पत्नी नाथूराम बघेल उम्र 55 वर्ष , रेशमी पुत्री गब्बर बघेल उम्र 14 वर्ष एवम महेश पुत्र प्रभुराम बाथम उम्र 60 वर्ष गम्भीर रूप से घायल हो गए जिन्हें मौके से ही 108 एम्बुलेंस से ग्वालियर रैफर कर दिया , पुलिस राजाबेटी के शव को भितरवार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लायी जहां उसका पोस्टमार्टम किया जा रहा है पुलिस ने अपनी कार्यवाही शुरू कर दी है।
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
भारत से अमेरिका तक LVGC नारी शक्ति की गूंज : पद्मश्री पंडिता तृप्ति मुखर्जी ने पत्र लिखकर दिया शुभाशीष
मुख्य सचिव ने कलेक्टरों को निर्देश दिए कि वे खुद जनगणना की कमान संभालें और तय समयसीमा में जनगणना की प्रक्रिया सम्पन्न करवाएं
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने सातवें वेतनमान का लाभ देने के मामले में सख्त रुख अपनाया : अगली सुनवाई 24 दिसंबर 2026 को होगी
बिरहा गायिका रुचि यादव के विवादित वीडियो पर ब्राह्मणों-संतों ने की सख्त निंदा : लोकगीत की आड़ में संस्कृति पर प्रहार बर्दाश्त नहीं : पं. महेश पुजारी
मध्य प्रदेश में 3 दिसंबर को 11 बड़े बैंकों के लगभग 8 हजार कर्मचारी राष्ट्रव्यापी हड़ताल में शामिल होंगे