📅 Saturday, 24 October 2026 | 10:26 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,123.83 ▼ -125.57 (-0.17%) • निफ्टी 50: 22,600.00 ▼ -87.70 (-0.39%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹140,820 • 🥈 चांदी (1kg): ₹200,000 • ☀️ उज्जैन: 23°C (साफ आसमान)
मध्य प्रदेश

कलेक्टर व एसपी ने रतलाम प्रेस क्लब को किया आश्वस्त : पत्रकार पर दर्ज प्रकरण वापस होगा

📅 27 April 2021, 11:23 PM • ✍️ जगदीश राठौर की रिपोर्ट...✍️ • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
कलेक्टर व एसपी ने रतलाम प्रेस क्लब को किया आश्वस्त : पत्रकार पर दर्ज प्रकरण वापस होगा
कलेक्टर व एसपी ने रतलाम प्रेस क्लब को किया आश्वस्त : पत्रकार पर दर्ज प्रकरण वापस होगा

● पालीवाल वाणी मीडिया न्यूज़ नेटवर्क के लिए रतलाम से जगदीश राठौर की रिपोर्ट

रतलाम : रतलाम के पत्रकार के. के. शर्मा पर दर्ज किया गया प्रकरण जल्द ही वापस होगा। प्रकरण दर्ज करने के पीछे वास्तविक तथ्य क्यों छिपाए गए तथा इसमें कहीं किसी की दुर्भावना या दबाव तो नहीं था, इसकी भी जांच की जाएगी। यदि ऐसा पाया गया तो संबंधित के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। यह बात कलेक्टर गोपाल चंद्र डाड एवं एसपी गौरव तिवारी ने रतलाम प्रेस क्लब के प्रतिनिधिमंडल से चर्चा में कही। रतलाम प्रेस क्लब के पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य एवं वरिष्ठ सदस्यगण पत्रकार के. के. शर्मा पर दर्ज हुए प्रकरण को लेकर मंगलवार को कलेक्टर और एसपी से मिलने पहुंचे थे। प्रतिनिधिमंडल ने अधिकारीद्वय को मांग पत्र सौंपते हुए कहा कि पत्रकार के. के. शर्मा ने वाट्सएप पर पीड़ित परिवार की मदद के लिए एक सूचना डाली थी। जिसे झूठी व अफवाह बता कर नामली पुलिस द्वारा शर्मा के विरुद्ध धारा 188 में प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर व एसपी को इस मामले में तथ्यात्मक जानकारी प्रस्तुत की और यह कहा कि प्रकरण दर्ज करवाने में व्यक्तिगत दुर्भावना प्रतीत होती है। अधिकारीद्वय ने इस बात संज्ञान में लेते हुए आश्वस्त किया कि के. के. शर्मा पर दर्ज प्रकरण अतिशीघ्र वापस लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मामले में यह पता किया जाएगा कि इसमें कहीं किसी की दुर्भावना अथवा दबाव तो नहीं था, यदि यह बात साबित होती है तो संबंधित के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस पर प्रतिनिधिमंडल ने ऐसा करने वाले का नाम सार्वजनिक करने की मांग भी की। कलेक्टर श्री डाड ने प्रतिनिधिमंडल से कहा कि भविष्य में कभी भी इस प्रकार की कोई बात या मामला सामने आती है तो संबंधित या रतलाम प्रेस क्लब सीधे मुझसे बात करे। ताकि उसका समय पर ही निराकरण किया जा सके.

● पालीवाल वाणी ब्यूरों-जगदीश राठौर की रिपोर्ट...✍️

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें