महापौर, निगम आयुक्त ने सर्वश्रेष्ठ निगम कर्मचारी श्री शिवलाल व्यास को सम्मानित किया
इंदौर.
इंदौर नगर पालिका निगम द्वारा 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर इंदौर के महापौर पुष्पमित्र भार्गव, नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल, एमआईसी सदस्य नंदकिशोर पहाडिय़ा एवं बबलू शर्मा (पार्षद) ने निगम के झोन क्रमांक. 7 के वरिष्ठ सेवाकर्मी श्री शिवलाल व्यास (ग्राम. खाखला) को उनकी कर्तव्य निष्ठा पूर्वक, उत्कृष्ट व विशेष नेतृत्व और निरंतर बेहतरीन सेवाओं के लिए प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित कर उनके द्वारा किए गये सेवाकार्यों की सराहनीय प्रशंसा करते हुए सम्मान किया.
इस मौके पर नगर पालिका निगम के अनेक पदाधिकारी और जनप्रतिनिधियों ने श्री शिवलाल व्यास को बधाईयां व शुभकामनाएं दी. उक्त मौके पर श्री हरीश दवे, पालीवाल वाणी परिवार के अनिल बागोरा, सुरेन्द्र बागोरा आदि मौजूद थे. उक्त जानकारी सांवरिया रामायण मंडल के सदस्य श्री सचिन व्यास ने पालीवाल वाणी को दी.
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
कर्नाटक में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू हो गया : मध्यप्रदेश में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट कब लागू होगा...?
पालीवाल समाज इंदौर द्वारा आज श्री चारभुजानाथ जी की रेवाड़ी नगर भ्रमण : ठाकुर जी भक्तों को देंगे आशीर्वाद
ऊंचा उठना है तो पहले झुकना सीखें, विनम्रता कमजोरी नहीं महानता की सीढ़ी है : मुनिपुंगव श्री 108 सुधासागर जी महाराज