📅 Wednesday, 23 September 2026 | 12:34 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,529.08 ▲ +234.08 (+0.32%) निफ्टी 50: 23,329.00 ▼ -17.40 (-0.07%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹155,230 🥈 चांदी (1kg): ₹251,200 🌤️ उज्जैन: 25°C (हल्के बादल)
इंदौर

Indore City : वर्षों से भीख मांगने वाला दिव्यांग भिखारी करोड़ों की संपत्ति का मालिक निकला

📅 20 January 2026, 12:48 AM ✍️ paliwalwani ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Indore City : वर्षों से भीख मांगने वाला दिव्यांग भिखारी करोड़ों की संपत्ति का मालिक निकला
Indore City : वर्षों से भीख मांगने वाला दिव्यांग भिखारी करोड़ों की संपत्ति का मालिक निकला

इंदौर. 

मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में शनिवार को भिक्षावृत्ति उन्मूलन के तहत चलाए अभियान के दौरान एक करोड़पति भिखारी का रेस्क्यू किया गया. इंदौर के सर्राफा क्षेत्र में भीख मांगते रेस्क्यू किए गए दिव्यांग भिखारी की दौलत के बारे में जब महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम को पता चला तो वो दांतों तल उंगली दबाने को मजबूर हो गए, क्योंकि वर्षों से भीख मांगने वाला दिव्यांग भिखारी करोड़ों की संपत्ति का मालिक निकला. 

भिखारी मांगीलाल की हकीकत जानकर चौंक गई रेस्क्यू  टीम

रिपोर्ट के मुताबिक इंदौर के सर्राफा क्षेत्र में वर्षों से भीख मांगने वाले भिखारी मांगीलाल का रेस्क्यू महिला और बाल विकास विभाग की टीम द्वारा चलाए गए भिक्षावृत्ति उन्मूलन अभियान के तहत किया गया. रेस्क्यू टीम के सामने जब भिखारी मांगीलाल की हकीकत में आई तो वो चौंक गई. सड़क पर घिसड़-घिसड़ कर भीख मांगने वाला मांगीलाल ब्याज पर पैसे बांटता है, वह 3 पक्के मकान और कार का मालिक निकला, जिसके लिए उसने ड्राइवर भी रखा हुआ है. 

शहर के अलग-अलग इलाकों में तीन पक्के मकान

गौरतलब है इंदौर को भिक्षुक मुक्त बनाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है, जिसके लिए रेस्क्यू टीम गठित किए हैं. शनिवार को जब रेस्क्यू टीम सर्राफा बाजार क्षेत्र में पहुंची और भिक्षावृत्ति करने वाले मांगीलाल का रेस्क्यू किया, जब उसकी संपत्ति और काम-धंधे का खुलासा हुआ. पूछताछ में मांगीलाल ने बताया कि उसके पास शहर के अलग-अलग इलाकों में तीन पक्के मकान हैं.

मांगीलाल के पास तीन ऑटो है, जिसे उसने किराए पर दिया है

मांगीलाल के पास भगत सिंह नगर में 16 x 45 फीट का 3 मंजिला मकान, शिवनगर में 600 स्क्वायर फीट का पक्का मकान और अलवास में 10 x 20 फीट का एक BHK का मकान है. मांगीलाल के पास  एक डिजाइनर  कार है, जिसके लिए उसने बाकायदा एक ड्राइवर रखा हुआ है. यही नहीं, मांगीलाल के पास तीन ऑटो है, जिसे उसने किराए पर दिया हुआ है.

कई सर्राफा व्यापारियों को ब्याज पर पैसे दिए

बताया जाता है कि भिखारी मांगीलाल का अलवास का मकान शासन द्वारा रेड क्रास की मदद से विकलांगता के आधार पर दिया गया था. मांगीलाल के परिवार में उसके माता-पिता और दो भाई भी है. मांगीलाल अपने माता-पिता के साथ अलवास वाले मकान में रहता है, जबकि उसके भाई अलग- अलग मकान में रहते हैं.

मांगीलाल ने पूछताछ में बताया कि उसने सर्राफा क्षेत्र में कई सर्राफा व्यापारियों को ब्याज पर पैसे दिए है और ब्याज पर दिए पैसों की वसूली के लिए वह सर्राफा क्षेत्र में आता है. मांगीलाल के मुताबिक वह सर्राफा बाजार में एक दिन और एक सप्ताह के ब्याज पर रुपए व्यापारियों को देता है, जिसका ब्याज लेने के लिए रोजाना वह सर्राफा क्षेत्र में जाता है.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें