जोधपुर

पालीवाल ब्राह्मण प्रतिभा सम्मान समारोह 20 अक्टूबर को जोधपुर में-पोस्टर का विमोचन हुआ

Sanjay paliwal...✍️
पालीवाल ब्राह्मण प्रतिभा सम्मान समारोह 20 अक्टूबर को जोधपुर में-पोस्टर का विमोचन हुआ
पालीवाल ब्राह्मण प्रतिभा सम्मान समारोह 20 अक्टूबर को जोधपुर में-पोस्टर का विमोचन हुआ

जोधपुर।  पालीवाल नवयुवक मंडल जोधपुर संभाग के अध्यक्ष श्री छगन पालीवाल ने पालीवाल वाणी को बताया कि  पालीवाल नवयुवक मंडल जोधपुर संभाग की बैठक 22 सितंबर 2019 को पालीवाल छात्रावास सरदारपुरा जोधपुर में आयोजित की गई। जिसमें 20 अक्टूबर 2019 को पालीवाल ब्राह्मण प्रतिभा सम्मान समारोह के पोस्टर का विमोचन किया। आयोजन जोधपुर के सरदारपुरा गांधी मैदान में आयोजित होगा।

पोस्टर विमोचन के दौरान पालीवाल नवयुवक मंडल जोधपुर संभाग के सभी पदाधिकारी, कार्यकारिणीगण सदस्य छात्रावास के सदस्य मौजूद थे। जिसमें प्रमुख रूप से सर्वश्री किसनाराम गगाड़ी एलआईसी, पालीवाल नवयुग मंडल जोधपुर संभाग संरक्षक मूलचंद छिला, ललित जोधपुर, पूर्व चिरंजीलाल पालीवाल, संभाग अध्यक्ष छगन पालीवाल चेराई, सचिव तिलोक पालीवाल, सहसचिव पुखराज, रघुनाथ पालीवाल कोषाध्यक्ष, स्वरूप उपाध्यक्ष, जगदीश, रघुनाथ, जेठमल, भागीरथ पालीवाल, सरदारपुरा छात्रावास के सभी छात्रगण मौजूद थे
● प्रतिभा सम्मान समारोह उत्थान 2019
● दिनांक - 20 अक्टूबर 2019 रविवार
● समय - सुबह 11. 00 बजे
● कार्यक्रम स्थल - गांधी मैदान सरदारपुरा, जोधपुर, राजस्थान

विशेष निमंत्रण :- पालीवाल ब्राह्मण प्रतिभा सम्मान समारोह में आप समस्त पालीवाल ब्राह्मण समाजबंधु, मातृशक्ति के साथ सादर आमंत्रित हैं।

प्रतिभाओं के चयन हेतु निर्धारित योग्यताएं -ः शैक्षिणक क्षेत्र

1. दसवीं - 80 प्रतिशत अंक/ए 2 ग्रेड/9 सीजीपीए अंक एवं इससे अधिक
2. बारहवीं - 80 प्रतिशत अंक/ए 2 ग्रेड/9 सीजीपीए अंक एवं इससे अधिक
3. खेल क्षेत्र - किसी भी खेल में श्रेष्ठ प्रदर्शनकारी

चयन का स्तर श्रेष्ठ कार्य

1. राज्य स्तर पर चयन
2. राष्ट्रीय स्तर पर चयन
● व्यावसायिक क्षेत्र
1. आईआईटी एवं समकक्ष राष्ट्रीय स्तर के संस्थानों में चयन

प्रशासनिक क्षेत्र

1. राज्य प्रशासनिक सेवा एवं समकक्ष स्तर (राजस्थान) में चयन
2. भारतीय प्रशासनिक सेवा एवं समकक्ष स्तर में चयन

चिकित्सा क्षेत्र

1. चिकित्सक एवं समकक्ष स्तर पर नियुक्ति

अन्य क्षेत्र

1. पालीवाल ब्राह्मण बंधुओं हेतु किये गए उत्कृष्ट एवं सेवाकार्य।
2. जिला स्तर/राज्य स्तर /राष्ट्रीय स्तर पर किसी भी क्षेत्र में सरकार द्वारा सम्मानित।
प्रविष्टि प्रारंभ- दिनांक 24 सितंबर 2019
अंतिम तिथि- दिनांक 15 अक्टूबर 2019

● ध्यातव्य -ः 

● सत्र 2017-18, 2018-19 में प्राप्त योग्यता परीक्षा एवं चयन सम्मान हेतु पात्रता वर्ष रहेगा।
● प्रतिभाओं का अंतिम रूप से चयन चयन समिति द्वारा पात्रता जाँच के पश्चात किया जाएगा।
● प्रविष्टि हेतु अंकतालिका/प्रमाण पत्र की स्व प्रमाणित स्कैन्ड प्रतिलिपि इस संदेश के अंत में लिखे गए ईमेल पते पर प्रेषित करें।
● चर्तुर्थ चयन समिति के निर्णय अंतिम रूप से मान्य होंगे।
● प्रतिभा सम्मान समारोह हेतु शैक्षिक,खेल एवं प्रोफेशनल शिक्षा के क्षेत्र में सम्मान हेतु जोधपुर संभाग के विद्यार्थी पात्र होंगे।
● राज्य प्रशासनिक सेवा एवं समकक्ष परीक्षा में चयनित उम्मीदवार हेतु राज्य स्तर पात्र होंगे।
● भारतीय प्रशासनिक सेवा एवं समकक्ष परीक्षा में चयनित उम्मीदवार पात्र होंगे।
● हमारी प्रतिभाएं...हमारा भविष्य...
● निवेदक एवं आयोजक :- पालीवाल नवयुवक मंडल जोधपुर संभाग संपर्क सूत्र मोबाईन नंबर जोधपुर 9166272219

paliwalwani

!! आओ चले बांध खुशियों की डोर...नही चाहिए अपनी तारीफो के शोर...बस आपका साथ चाहिए...समाज विकास की ओर !!

● पालीवाल वाणी ब्यूरो-Sanjay Paliwal...✍️
? Whatsapp पर हमारी खबरें पाने के लिए हमारे मोबाइल नंबर 9039752406 को सेव करके हमें व्हाट्सएप पर Update paliwalwani news नाम/पता/गांव/मोबाईल नंबर/ लिखकर भेजें...
? Paliwalwani News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...
www.fb.com/paliwalwani
www.twitter.com/paliwalwani
Sunil Paliwal-Indore M.P.
Email- paliwalwani2@gmail.com
09977952406-09827052406-Whatsapp no- 09039752406
▪ एक पेड़...एक बेटी...बचाने का संकल्प लिजिए...
▪ नई सोच... नई शुरूआत... पालीवाल वाणी के साथ...

whatsapp share facebook share twitter share telegram share linkedin share
Related News
GOOGLE
Latest News
Trending News