📅 Tuesday, 20 October 2026 | 08:27 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,852.90 ▼ -876.40 (-1.17%) • निफ्टी 50: 22,888.95 ▼ -257.25 (-1.11%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹146,460 • 🥈 चांदी (1kg): ₹217,300 • 🌤️ उज्जैन: 25°C (हल्के बादल)
जोधपुर

स्पा के अंदर चल रहा था घिनौना काम : पुलिस ने मारा छापा तो मचा हड़कंप

📅 24 June 2025, 12:29 AM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
स्पा के अंदर चल रहा था घिनौना काम : पुलिस ने मारा छापा तो मचा हड़कंप
स्पा के अंदर चल रहा था घिनौना काम : पुलिस ने मारा छापा तो मचा हड़कंप

जोधपुर. राजस्थान के जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट में पुलिस स्पा के नाम पर अनैतिक और गैर कानूनी गतिविधियों के संचालन में लिप्त लोगों पर लगातार कार्रवाई कर रही है. इसी कड़ी में भगत की कोठी थाना पुलिस ने रविवार को एक स्पा में बड़ी कार्रवाई की. इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 23 लोगों को गिरफ्तार किया. बताया जा रहा है कि पुलिस स्पा के अंदर पहुंची तो अंदर का नजारा देखकर दंग रह गई.

स्पा के अंदर बड़ी संख्या में लोग अर्धनग्न और संदिग्ध अवस्था में मिले. इस नजारे को देखकर कर पुलिस हैरान रह गई. इसके बारे में जब वहां मौजूद लोगों से पूछताछ की गई तो कोई संतुष्ट जवाब नही दे पाया. पुलिस को देखकर स्पा में हड़कंप मच गया. वहां मौजूद पुरुष ग्राहकों के होश उड़ गए

पुलिस ने इस कार्रवाई के दौरान कुल 23 लोगों को गिरफ्तार किया, जिनमें 11 महिलाएं और 12 पुरुष शामिल हैं. इसके बाद सभी को थाने लाया गया और वहां से कागजी कार्रवाई पूरी कर जज के समक्ष पेश किया गया. दरअसल, भगत की कोठी थाना पुलिस को बासनी शॉपिंग सेंटर के पास स्थित स्पा सेंटर पर अनैतिक और कानून के विरुद्ध गतिविधियां संचालित किए जाने की शिकायतें लगातार मिल रही थीं, जिसके बाद रविवार को पुलिस ने ये कार्रवाई की.

गौरतलब है कि पुलिस कमिश्नर राजेंद्र सिंह और डीसीपी राजर्षि राज वर्मा के निर्देशन में कमिश्रेट में लगातार इस तरह के स्पा के विरुद्ध कार्रवाइयां की जा रही हैं. इसके चलते ऐसे कारोबारियों पर अंकुश लगा है. भगत की कोठी थाना प्रभारी पदमा शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ये कार्रवाई की है. इस पूरी कार्रवाई को बहुत ही गुप्त तरीके से अंजाम दिया गया.

पुलिस कमिश्रर के आदेश पर पश्चिम क्षेत्र ने सेंट्रल पुलिस की टीम को इस कार्रवाई के चुना, जिसकी जानकारी डीसीपी राजर्षि राज वर्मा और भगत कोठी थानाधिकारी पदमा शर्मा को ही थी. थाने के अन्य स्टाफ को भी इस कार्रवाई की भनक तक नहीं लगने दी गई.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें