📅 Tuesday, 20 October 2026 | 08:31 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,852.90 ▼ -876.40 (-1.17%) • निफ्टी 50: 22,888.95 ▼ -257.25 (-1.11%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹146,460 • 🥈 चांदी (1kg): ₹217,300 • 🌤️ उज्जैन: 25°C (हल्के बादल)
जोधपुर

कोयला व्यवसायी पुखराज बिश्नोई की झारखंड के खूंटी में मिली सिर कटी लाश

📅 03 March 2025, 01:45 AM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
कोयला व्यवसायी पुखराज बिश्नोई की झारखंड के खूंटी में मिली सिर कटी लाश
कोयला व्यवसायी पुखराज बिश्नोई की झारखंड के खूंटी में मिली सिर कटी लाश

जोधपुर. राजस्थान के जोधपुर निवासी कोयला व्यवसायी पुखराज बिश्नोई की झारखंड के खूंटी में हत्या कर दी गई है. शुक्रवार को पुखराज का सिर कटा हुआ शव मिला है. जानकारी के मुताबिक, वह 27 फरवरी 2025 को रांची गए थे. इसी दौरान उनकी किसी ने हत्या कर दी. फिलहाल पुलिस ने शिनाख्त के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है. जोधपुर निवासी कोयला व्यवसायी की हत्या कैसे हुई और किसने की, पुलिस की इसकी जांच कर रही है.

शुरुआती जांच में पता चला कि पुखराज 27 फरवरी 2025 को 27 लाख रुपये लेकर रांची पहुंचा था. रात में पुखराज की बातचीत अपने भाई से हुई थी. जिसमें उसने बताया था कि वह तबारक नामक युवक के पास पहुंचा है, जिसने लक्ष्मण और राज के घर उसे रुकवाया है. उसके अगले ही दिन 28 फरवरी को पुखराज का खूंटी के मारंगहादा थाना क्षेत्र के कुजराम-चुकरूमोड़ मुख्य पथ के जानुमडीह मोड़ के पास से शव मिला, जिसका सिर कटा हुआ था.

खूंटी पुलिस ने शव की शिनाख्त कर ली है. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों का सौंप दिया गया. पुखराज जोधपुर से खूंटी कैसे और क्यों पहुंचा, पुलिस जांच में जुटी हुई है. पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार सुबह बिना सिर के शव मिलने की खबर राज्य के सभी सोशल मीडिया और न्यूज एजेंसियों में लगी. जिसके बाद मृतक के हुलिया के अनुसार परिजन मारंगहदा पुलिस से संपर्क किया गया.

परिजनों द्वारा दिये दस्तावेज और अन्य कागजातों से जोधपुर निवासी कोयला व्यवसायी की पहचान हो सकी. डीएसपी वरुण रजक ने बताया कि कुजराम भाया चुकरूमोड़ सड़क किनारे शव मिलने से लोगों में दहशत फैल गई. शव की पहचान हो गई है, जल्द ही इस हत्या में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें