SBI Clerk Recruitment : एसबीआई जल्द करेगा क्लर्क के पदों पर बंपर भर्ती
सरकारी बैंक में नौकरी करने के लिए आप लम्बे समय से प्रयास कर रहे हैं, लेकिन बैंक में होने वाली भर्तियों की जानकरी आपको ठीक से नहीं मिल पा रही है, तो ये लेख आपके लिए ही है. इस लेख में हम आपको देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई के बारे में बताने जा रहे हैं. भारतीय स्टेट बैंक यानी एसबीआई में क्लर्क लेवल के पदों के लिए बहुत जल्द भर्ती होने वाली हैं.
इस भर्ती की सबसे अच्छी बात ये है कि इसमें किसी भी विषय में ग्रेजुएट व्यक्ति अवेदन कर सकता है और बैंक में नौकरी करने का अपना सपना पूरा कर सकता है. तो आईये आगे चलते हैं और विस्तार से जानते हैं इस भर्ती से जुड़े सभी तथ्यों के बारे में.
भर्ती का पूरा विवरण कुछ इस प्रकार है : योग्यता
एसबीआई में होने वाली इस भर्ती में सरकार द्वारा किसी भी मान्यता प्राप्त कॉलेज से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होने वाला व्यक्ति आवेदन कर सकता है. साथ ही 15 साल सेना में सेवा दे चुके कर्मचारियों को आवेदन के समय विशेष छूट दी जाएगी.
आयु सीमा
सामान्य रूप से इस भर्ती में आवेदन करने के लिए 20 साल की उम्र होना जरुरी है, लेकिन आरक्षित वर्ग के लिए विशेष रूप से छूट दी जायगी जो कि इस प्रकार है
चयन प्रक्रिया
चयन प्रक्रिया दो चरणों में पूरी होगी. पहले चरण में प्राथमिक(Preliminary Examination) परीक्षा और दूसरे में मुख्य परीक्षा(Mains Examination) के आधार पर चयन किया जायेगा.
आवेदन शुल्क
सामान्य, पिछड़ा वर्ग, ईडब्ल्यूएस के लोगों के लिए- 750 रूपये.
अनुसूचित जाति ,जनजाति और पीडब्ल्यूडी के लोगों के विशेष छूट दी जाएगी.
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
भारत की अर्थव्यवस्था में अभूतपूर्व गति : नई नौकरियां, मजबूत अर्थव्यवस्था : 2026 में भारत में पीएमआई 59.5
EPFO New Rules 2025 : अब 100% PF निकालने की सुविधा, 13 पुराने नियम खत्म, ब्याज और डिजिटल सुविधा में बड़ी राहत
न्यूनतम वेतन पाने वालों को जनवरी 2016 से 7वें वेतनमान की मिलेगी सैलरी : दिवाली से पहले इन कर्मचारियों को तोहफा : ग्वालियर हाईकोर्ट