📅 Wednesday, 04 November 2026 | 05:36 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 76,917.85 ▲ +1,225.07 (+1.62%) • निफ्टी 50: 23,810.85 ▲ +370.05 (+1.58%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹138,060 • 🥈 चांदी (1kg): ₹183,900 • ☀️ उज्जैन: 20°C (साफ आसमान)
जयपुर

Weather Update : फिर बदलेगा मौसम, इन 18 जिलों में आंधी-बारिश के आसार

📅 09 June 2023, 10:30 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Weather Update : फिर बदलेगा मौसम, इन 18 जिलों में आंधी-बारिश के आसार
Weather Update : फिर बदलेगा मौसम, इन 18 जिलों में आंधी-बारिश के आसार

जयपुर :

राजस्थान में तेज गर्मी का दौर जारी है। बुधवार को ज्यादातर जिलों में तेज गर्मी व उमस ने लोगों के पसीने छुडा दिए। गर्मी व उमस के कारण लोग बेहाल रहे। गर्मी का असर सुबह से ही शुरू हो गया। दिनभर गर्म हवा लोगों को झुलसाती रही। शाम ढलने के बाद भी उमस का जोर कम नहीं हुआ। 

दिन के साथ रातें भी तप रही हैं। बुधवार को प्रदेश में 11 स्थानों पर तापमान 40 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया। प्रदेश में सर्वाधिक तापमान चूरू में 42.5 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं जयपुर में तापमान 38.8 डिग्री रहा।

आंधी-बारिश के आसार

हिमालय के तराई क्षेत्रों में बने नए मौसम तंत्र के असर से गुरुवार को आंधी-बारिश की स्थिति बन सकती है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में 18 जिलों के लिए अंधड व बरसात का यलो अलर्ट जारी किया है।

फलोदी सूरज की तल्खी रोकने के लिए एक बार फिर तूफानी बादल सक्रिय होने से सूर्यास्त से दो घंटे पहले शाम पांच बजे ही फलोदी में घुप्प अंधेरा छा गया। अचानक छाए अंधेरे के चलते वाहन चालकों ने दिन में ही लाइटें जलानी पड़ गई। मंगलवार को दिन की शुरूआत में आकाश साफ रहा, जिससे सूरज की तल्खी बढ़ी और दिनभर आमजन को उमसभरी गर्मी से रूबरू होना पड़ा। दोपहर में तो हालात यह थे कि सड़कें व घरों की छत के फर्श तवे की तरह तप रहे थे। वहीं मौसम विभाग का कहना है कि आंधी और बारिश का दौर अब थमने वाला है। अब धीरे-धीरे तापमान में वृद्धि दर्ज की जाएगी।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें