📅 Saturday, 10 October 2026 | 11:29 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,472.33 ▲ +879.13 (+1.23%) • निफ्टी 50: 22,520.45 ▲ +288.65 (+1.30%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹150,940 • 🥈 चांदी (1kg): ₹230,600 • ☀️ उज्जैन: 25°C (साफ आसमान)
निवेश

शेयर बाजार में आज तेजी पर शुरुआत : प्री-ओपनिंग में बाजार

📅 03 March 2022, 11:12 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
शेयर बाजार में आज तेजी पर शुरुआत : प्री-ओपनिंग में बाजार
शेयर बाजार में आज तेजी पर शुरुआत : प्री-ओपनिंग में बाजार

शेयर बाजार की चाल : शेयर बाजार के लिए आज की शुरुआत अच्छी होती हुई दिखाई दे रही है. लगातार गिरावट का दौर देखने के बाद आज शेयर बाजार में तेजी के साथ ट्रेड देखा जा रहा है. घरेलू स्टॉक मार्केट की आज वीकली एक्सपायरी भी है और आज के दिन बढ़त के हरे निशान के साथ कारोबारी ट्रेंड देखा जा रहा है.

सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को शेयर बाजार की सकारात्मक शुरुआत हुई। बाजार खुलने के साथ ही दोनों इंडेक्स ने हरे निशान पर कारोबार शुरू किया। फिलहाल, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स  297 अंक की बढ़त के साथ 55,766 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसके साथ ही नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी सूचकांक भी 55 अंकों की तेजी लेते हुए 16671 पर कारोबार कर रहा है। 

कैसे खुला बाजार

बीएसई का सेंसेक्स 452 अंकों की उछाल के साथ 55921 पर खुला है और निफ्टी में आज 117.20 अंक की अच्छी तेजी के साथ 16723 के लेवल पर कारोबार की शुरुआत हुई है.

प्री-ओपनिंग में बाजार

एनएसई के निफ्टी में आज 117.20 अंक की अच्छी तेजी के साथ 16723 के लेवल पर प्री-ओपन ट्रेड देखा जा रहा है और बीएसई का सेंसेक्स 452 अंकों की उछाल के साथ 55921 पर कारोबारी ट्रेड दिखा रहा है. 

कैसा है निफ्टी का हाल

निफ्टी के 50 में से 44 शेयरों में तेजी के हरे निशान पर कारोबार हो रहा है और 6 शेयरों में गिरावट के लाल निशान के साथ ट्रेड हो रहा है. बैंक निफ्टी की बात करें तो इसमें 200 अंकों का उछाल देखा जा रहा है और ये 35,574 के लेवल पर दिखाई दे रहा है. बैंकिंग शेयरों में एचडीएफसी बैंक का शेयर जबरदस्त तेजी के साथ दिख रहा है.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें