LIC की लैप्स हुई पॉलिसी को दोबारा करा सकते हैं शुरू, लेट फीस पर मिलेगी रियायत, ये आखिरी तारीख, जानिए डिटेल्स
भारतीय जीवन बीमा निगम की आपकी कोई पॉलिसी लैप्स हो चुकी है, तो आपके पास बंद पड़ी पॉलिसी को दोबारा शुरू कराने का मौका है। इसके लिए भारतीय जीवन बीमा निगम ने इंडिव्यूजुअल लैप्स पॉलिसी को दोबारा शुरू करने के लिए एक अभियान शुरू किया है। एलआईसी ने साफ किया है कि, वो पॉलिसी जो प्रीमियम भुगतान की अवधि के दौरान लैप्स हो गई हैं और जिनकी पॉलिसी अवधि अभी खत्म नहीं हुई हैं। वे एक बार फिस से अपनी पॉलिसी को चालू करा सकते है।
बंद पॉलिसी को चालू कराने की ये आखिरी तारीख – के अनुसार जो लोग अपनी बंद हो चुकी पॉलिसी को दोबारा चालू कराना चाहते हैं। वे सभी लोग 7 फरवरी से 25 मार्च 2022 के बीच आवेदन कर सकते हैं। वहीं जो पॉलिसीहोल्डर्स बंद पॉलिसी को चालू कराएंगे उन्हें एलआईसी की ओर से कई सहूलियत दी जाएगी।
लेट फीस पर मिलेगी रियायत – के अनुसार कुल प्रीमियम के आधार पर टर्म इंश्योरेंस और हाई रिस्क प्लान वाली योजनाओं के अलावा लेट फीस में रियायतें दी जा रही हैं। एलआईसी के अनुसार चिकित्सा आवश्यकताओं पर कोई रियायत नहीं है। एलिजिबल हेल्थ और माइक्रो इंश्योरेंस प्लांस भी लेट फीस में छूट के पात्र होंगे।
कितने रुपये की मिलेगी छूट – अगर आपने एक लाख रुपये तक की कुल प्रीमियम वाली हेल्थ पॉलिसी ली हुई है तो पॉलिसीहोल्डर्स को लेट फीस में 20 फीसदी की छूट मिलेगी। जिसकी अधिकतम सीमा 2 हजार रुपये है। इसी तरह 3 लाख रुपये से अधिक के प्रीमियम राशि के लिए 3 हजार रुपये की सीमा के साथ 30 प्रतिशत की छूट दी जाएगी।
वहीं एलआईसी अपनी माइक्रो इंश्योरेंस पॉलिसी के लिए लेट फीच में पूरी रियायत दे रही है। इसके अलावा विशिष्ट पात्र योजनाओं की नीतियों को पहले अवैतनिक प्रीमियम की तारीख से 5 साल के भीतर कुछ नियमों और शर्तों के साथ दोबारा चालू किया जा सकेगा।
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
Investment News: सिर्फ ₹1,000 से करें सरकारी बॉन्ड में निवेश! Nippon India Mutual Fund का नया Index Fund लॉन्च, जानें कितना मिलेगा रिटर्न
Post Office New Rules 2026: डाकघर में पैसा जमा करने वालों के लिए बड़ा अपडेट! ₹500 बैलेंस से लेकर अकाउंट बंद होने तक बदल गए कई नियम
Gold-Silver Price Crash: सोना-चांदी में भारी गिरावट से मचा हड़कंप! क्या अभी और सस्ता होगा गोल्ड? जानिए विशेषज्ञों की भविष्यवाणी
Gold Price Crash: क्या सोना ₹1 लाख के नीचे जाएगा? चांदी भी ₹1.50 लाख से फिसली, विशेषज्ञों ने बताया अगला टारगेट