📅 Saturday, 31 October 2026 | 01:09 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,459.53 ▲ +1,213.53 (+1.66%) • निफ्टी 50: 23,053.10 ▲ +354.30 (+1.56%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹136,710 • 🥈 चांदी (1kg): ₹181,400 • ☀️ उज्जैन: 21°C (साफ आसमान)
निवेश

INVESTMENT TRICKS : 300 रुपये का रोजाना निवेश करे बन जाएंगे करोड़पति

📅 21 September 2021, 02:01 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
INVESTMENT TRICKS : 300 रुपये का रोजाना निवेश करे बन जाएंगे करोड़पति
INVESTMENT TRICKS : 300 रुपये का रोजाना निवेश करे बन जाएंगे करोड़पति

हर व्यक्ति कम निवेश पर करोड़पति बनना चाहता है. हालांकि बहुत कम लोग होते हैं जो रोजाना कुछ पैसे बचा कर ऐसा कर पाते हैं. म्यूचुअल फंड (Mutual Fund) में सिस्टेमेटिक इंवेस्टमेंट प्लान (SIP) निवेश एक ऐसा ही तरीका है, जिससे लोग थोड़ा-थोड़ा पैसा निवेश करके अपने सपनों को पूरा कर सकते हैं.

हर महीने करना होगा इतना निवेश

म्यूचुअल फंड कैलकुलेटर के अनुसार महीने में 8 से 9 हजार रुपये (रोजाना 300 रुपये अधिकतम) जमा करने पर लोग आसानी से 1.51 करोड़ रुपये से लेकर के 1.7 करोड़ रुपये तक का फंड रिटायरमेंट के वक्त तक तैयार कर सकते हैं.

इक्विटी म्यूचुअल फंड्स में किसी को कम से कम 12 फीसदी रिटर्न मिल सकता है, अगर निवेश के लिए समय 15 साल से अधिक हो. हालांकि यदि समय 20 वर्षों से आगे जाता है, तो यह निवेश के लिए चुने गए म्यूचुअल फंड योजना के प्रकार के आधार पर 15 फीसदी तक रिटर्न दे सकता है. 

8 हजार रुपये मासिक निवेश पर ये होगा फंड

म्यूचुअल फंड एसआईपी पर सालाना रिटर्न को 12 फीसदी पर रखते हुए, अगर कोई व्यक्ति 25 साल के लिए प्रति माह 8,000 रुपये का निवेश करता है, तो म्यूचुअल फंड कैलकुलेटर का कहना है कि 25 साल बाद परिपक्वता राशि 1,51,81,081 रुपये होगी. इस दौरान व्यक्ति 24,00,000 रुपये का निवेश करेगा, जबकि निवेश अवधि के दौरान अर्जित ब्याज 1,27,81,081 रुपये होगा.

ये भी पढ़े : MUTUAL FUND INVESTMENT : निवेश से पहले इन 8 बातों का रखें ध्यान, वरना सकता है नुकसान

यह भी पढ़े : Multibagger Stock : IRCTC ने एक साल में 120% रिटर्न दिया, आने वाले समय में 5000 तक पहुंच सकता है

ऐसे मिल सकते हैं 1.7 करोड़ रुपये

म्यूचुअल फंड कैलकुलेटर के अनुसार, 25 साल के लिए एसआईपी में 9,000 रुपये प्रति माह का निवेश करने पर 12 फीसदी रिटर्न के साथ करने पर परिपक्वता राशि 1,70,78,716 रुपये (1.7 करोड़ रुपये) होगी. इस शुद्ध परिपक्वता राशि में 27,00,000 रुपये (27 लाख रुपये) का शुद्ध निवेश होगा, जबकि 14,378,716 रुपये (14 लाख रुपये) पूरे निवेश अवधि के दौरान अर्जित शुद्ध ब्याज होगा.

झावेरी ने कहा कि अगर कोई व्यक्ति 25 साल के बाद कम से कम 1.5 करोड़ रुपये चाहता है, तो किसी को अपने निवेश लक्ष्य को हासिल करने के बारे में आश्वस्त रहने के लिए 500 रुपये से 1,000 रुपये अधिक निवेश करना चाहिए. एक म्यूचुअल फंड निवेशक के पास जिसका फंड लक्ष्य 1.5 करोड़ रुपये बनाने का है, तो उसे 9,000 रुपये प्रति माह निवेश करना चाहिए.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें