📅 Monday, 21 September 2026 | 06:16 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,858.99 ▲ +564.03 (+0.76%) निफ्टी 50: 23,414.30 ▲ +67.90 (+0.29%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹156,140 🥈 चांदी (1kg): ₹250,400 ⛈️ उज्जैन: 27°C (गरज के साथ बारिश)
निवेश

Gold Rate Today: सोने की कीमत में गिरावट, आज चांदी भी टूटी

📅 10 January 2022, 08:20 PM ✍️ Paliwalwani ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Gold Rate Today: सोने की कीमत में गिरावट, आज चांदी भी टूटी
Gold Rate Today: सोने की कीमत में गिरावट, आज चांदी भी टूटी

नई दिल्ली। आज राष्ट्रीय राजधानी के सराफा बाजार में सोमवार को सोना 54 रुपये टूटकर 46,448 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 46,502 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

चांदी की कीमत भी 178 रुपये की गिरावट के साथ 59,217 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। पिछले कारोबारी सत्र में यह 59,395 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार के आरंभिक कारोबार के दौरान अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 18 पैसे मजबूत होकर 74.16 रुपये प्रति डॉलर हो गया था। बाद में रुपया 31 पैसे की तेजी के साथ 74.03 (अस्थायी) रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 74.15 प्रति डॉलर पर मजबूत खुला। कारोबार के दौरान यह 74.03 के उच्चस्तर और 74.21 के निम्न स्तर को छूने के बाद अंत में 31 पैसे की मजबूती के साथ 74.03 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव नुकसान के साथ 1,794 डॉलर प्रति औंस रह गया, जबकि चांदी 22.28 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रही।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें