📅 Wednesday, 23 September 2026 | 03:33 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,529.08 ▲ +234.08 (+0.32%) निफ्टी 50: 23,329.00 ▼ -17.40 (-0.07%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹155,510 🥈 चांदी (1kg): ₹252,300 🌤️ उज्जैन: 24°C (हल्के बादल)
निवेश

बिटकॉइन फिर 40 हजार डॉलर के नीचे आया, बाजार में सुस्ती

📅 18 April 2022, 01:06 PM ✍️ Paliwalwani ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
बिटकॉइन फिर 40 हजार डॉलर के नीचे आया, बाजार में सुस्ती
बिटकॉइन फिर 40 हजार डॉलर के नीचे आया, बाजार में सुस्ती

नई दिल्ली : क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में सुबह 9:32 बजे तक 1.29 फीसदी की गिरावट आई है. ग्लोबल क्रिप्टोकरेंसी मार्केट कैप (Global Crypto Market Cap) घटकर 1.85 ट्रिलियन डॉलर पर आ गया है. दोनों बड़ी करेंसीज़ बिटकॉइन और इथेरियम में गिरावट है. बिटकॉइन का प्राइस एक बार फिर से 40 हजार डॉलर के नीचे चला गया है. इथेरियम भी 3 हजार से नीचे फिसल गया है.

Coinmarketcap के आंकड़ों के हिसाब से शुक्रवार को खबर लिखे जाने के समय तक बिटकॉइन (Bitcoin Price Today) 1.09% गिरकर $39,837.52 पर ट्रेड कर रहा है. इथेरियम का प्राइस (Ethereum Price Today) पिछले 24 घंटों में 1.21% गिरकर $2,996.43 रह गया है. खबर लिखे जाने के समय तक बिटकॉइन का बाजार प्रभुत्व 40.9% है तो इथेरियम का बाजार प्रभुत्व 19.5% है.

कौन-से कॉइन में कितना बदलाव

  • टेरा लूना (Terra – LUNA) – प्राइस: $78.66, बदलाव (24 घंटों में): -3.00%
  • शिबा इनु (Shiba Inu) – प्राइस: $0.00002498, बदलाव (24 घंटों में): -2.21%
  • एक्सआरपी (XRP) – प्राइस: $0.7582, बदलाव (24 घंटों में): -2.20%
  • कार्डानो (Cardano – ADA) – प्राइस: $0.9238, बदलाव (24 घंटों में): -2.07%
  • डोज़कॉइन (Dogecoin – DOGE) – प्राइस: $0.1402, बदलाव (24 घंटों में): -2.02%
  • एवलॉन्च (Avalanche) – प्राइस: $76.03, बदलाव (24 घंटों में): -1.83%
  • सोलाना (Solana – SOL) – प्राइस: $101.24, बदलाव (24 घंटों में): -0.32%
  • उछाल आया : पिछले 24 घंटों में सबसे ज्यादा उछलने वाले टोकन्स में EvenCoin (EVN), METALANDZ ($METAZ) और Shiba Samurai (SHIBURAI) शामिल रहे. EvenCoin (EVN) में पिछले 24 घंटों के दौरान 211.00 फीसदी का उछाल आया है तो METALANDZ ($METAZ) में इसी समय के दौरान 147.97 प्रतिशत की बढ़त देखी गई है. Shiba Samurai (SHIBURAI) तीसरे नंबर है और इसमें 129.39% का उछाल आया है.

    📲

    पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

    ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

    चैनल से जुड़ें →

    संबंधित खबरें

    सभी देखें →
    WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें