अलीराजपुर के अधिकारी पर पत्नी ने लगाए दहेज प्रताड़ना के आरोप, रिटायर्ड डीएसपी पिता और मां के खिलाफ दर्ज हुई FIR
इंदौर । मध्य प्रदेश के इंदौर में दहेज प्रताड़ना और तलाक के लिए दबाव बनाने का हाई प्रोफाइल मामला सामने आया है। अलीराजपुर के जिला आबकारी अधिकारी विनय रंगशाही की पत्नी ने अपने पति, सास और ससुर के खिलाफ यह मामला भंवरकुआं थाने में दर्ज कराया है। विनय रंगशाही के पिता डीएसपी के पद से रिटायर हैं और इंदौर में टीआई रह चुके हैं।
स्वास्थ्य विभाग में काम करने वाली पत्नी ने आरोप लगाया है कि जिला आबकारी अधिकारी और उनके माता-पिता शादी के बाद से ही उसे लगातार परेशान कर रहे हैं। वे उस पर तलाक देने के लिए भी दबाव बना रहे हैं। फिलहाल महिला की शिकायत पर पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
अक्सर विवादों में रहने वाले विनय रंगशाही और उनकी पत्नी कॉलेज के दिनों में साथ में पढ़ाई करते थे। इसी दौरान दोनों के बीच दोस्ती हुई और दोनों ने लव मैरिज कर ली थी, लेकिन उनके रिश्ते में खटास आ गई है। पत्नी का कहना है कि शादी के कुछ दिनों बाद से ही विनय और उसके परिवार के लोग उसे प्रताड़ित करने लगे।
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
मध्य प्रदेश सरकार की बड़ी घोषणा: : 2 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाया : अक्टूबर 2026 के वेतन से मिलेगा नकद लाभ
भारत में 1872 से ही जैन धर्म को हिन्दू धर्म से अलग गिना जाता है- भारत सरकार की जनगणना में 150 सालों से जैनों की अलग गणना
दीपावली से पहले खाद्य सुरक्षा प्रशासन, इंदौर की बड़ी कार्रवाई : श्री श्याम फूड एजेंसी की फैक्ट्री तत्काल प्रभाव से बंद कराई