📅 Tuesday, 29 September 2026 | 12:20 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,636.81 ▼ -134.91 (-0.19%) • निफ्टी 50: 22,736.35 ▼ -43.90 (-0.19%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,520 • 🥈 चांदी (1kg): ₹230,000 • ☀️ उज्जैन: 29°C (साफ आसमान)
इंदौर

मध्यप्रदेश में लॉकडाउन नहीं रहेगा : कंटेनमेंट जोन में प्रतिबंध लागू रहेंगे

📅 31 August 2020, 11:26 PM • ✍️ Sunil Paliwal-Anil Bagora • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
मध्यप्रदेश में लॉकडाउन नहीं रहेगा : कंटेनमेंट जोन में प्रतिबंध लागू रहेंगे
मध्यप्रदेश में लॉकडाउन नहीं रहेगा : कंटेनमेंट जोन में प्रतिबंध लागू रहेंगे

भोपाल । गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा गाइडलाइन जारी करने के बाद मध्यप्रदेश सरकार के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने घोषणा करते हुए प्रदेश वासियों को बहुत बड़ी राहत प्रदान कर दी। मध्यप्रदेश में अब किसी भी प्रकार का लॉकडाउन नहीं रहेगा। रविवार का साप्ताहिक लॉकडाउन को भी समाप्त किया गया।  

● सिर्फ कंटेनमेंट जोन में प्रतिबंध लागू रहेंगे 

गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने आगे कहा कि केंद्र सरकार की गाइड लाइन के अनुसार सिर्फ कंटेनमेंट जोन में प्रतिबंध लागू रहेंगे। मध्य प्रदेश में लगभग 5000 इलाके आज की तारीख में कंटेनमेंट जोन बने हुए हैं। हालांकि कई जिलों में कलेक्टरों ने स्थानीय स्तर पर कंटेनमेंट जोन में सभी पाबंदियां समाप्त कर दी हैं। धार्मिक, सामाजिक, सार्वजनिक, राजनीतिक कार्यक्रमों के लिए छूट गाइड लाइन में सभी प्रकार के सार्वजनिक कार्यक्रमों के लिए छूट दे दी गई है। यानी इसके लिए अब प्रशासन से कोई अनुमति नहीं लेनी होगी। लेकिन एक शर्त निर्धारित की गई है कि एक समय में कार्यक्रम स्थल पर 100 से अधिक व्यक्ति उपस्थित नहीं होने चाहिए। 

● पालीवाल वाणी ब्यूरो-Sunil Paliwal-Anil Bagora...✍️

? निःशुल्क सेवाएं : खबरें पाने के लिए पालीवाल वाणी से सीधे जुड़ने के लिए अभी ऐप डाउनलोड करे :  https://play.google.com/store/apps/details?id=com.paliwalwani.app  सिर्फ संवाद के लिए 09977952406-09827052406

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें