किशोरी की सिरदर्द होने के एक घंटे बाद मौत : रहस्यमय तरीके से हुई मौत हार्टअटैक
📅 25 February 2024, 11:30 PM
•
✍️ paliwalwani
•
⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
इंदौर : एक 16 साल की किशोरी की सिरदर्द होने के एक घंटे बाद मौत हो गई। रहस्यमय तरीके से हुई मौत हार्टअटैक की और संकेत कर रही है। इस माह इंदौर जिले में ऐसी चार मौतें पहले ही हो चुकी हैं। 16 साल की हेमलता पिता राकेश निवासी कायस्थखेड़ी के शव का एमवाय अस्पताल में पोस्टमार्टम हुआ।
परिजन ने बताया कि हेमलता को कल सिर दर्द हुआ तो उसे सांवेर के ही सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे एमवाय अस्पताल रैफर किया गया। इस बीच उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद यह साफ होगा कि उसकी मौत कैसे हुई। फिलहाल डॉक्टर और परिजन हार्टअटैक से मौत होने की संभावना जता रहे हैं। हेमलता की एक बहन और भाई है। वह सबसे बड़ी थी।
📲
चैनल से जुड़ें →
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
प्रमुख विषय:
संबंधित खबरें
सभी देखें →
पहली बार सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों में अनंत चतुर्दशी के दूसरे दिन नहीं मिलेगी छुट्टी : टूटेगी पुरानी परंपरा : इंदौर के सभी न्यायालयों में आज काम-काज होगा
इंदौर में बड़ी-बड़ी प्रतिमाएं तो खूब बैठाओगे... लेकिन, विसर्जन के लिए 'मुंबइया समुद्र' कहां से लेकर आओगे..? : अब थोड़ा थम भी जाओ...
मध्य प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय एक साल तक इंदौर की मीडिया को कोई बाइट नहीं देंगे