📅 Wednesday, 04 November 2026 | 05:56 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 77,301.40 ▲ +1,608.60 (+2.13%) • निफ्टी 50: 23,960.60 ▲ +519.80 (+2.22%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹141,960 • 🥈 चांदी (1kg): ₹192,200 • 🌤️ उज्जैन: 27°C (हल्के बादल)
इंदौर

अहिंसा यात्रा प्रचार के लिए सोशल मीडिया प्रचार समिति गठित

📅 20 July 2022, 09:29 AM • ✍️ sunil paliwal-Anil paliwal • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
अहिंसा यात्रा प्रचार के लिए सोशल मीडिया प्रचार समिति गठित
अहिंसा यात्रा प्रचार के लिए सोशल मीडिया प्रचार समिति गठित

इंदौर : गौ वंश को राष्ट्रीय पशु घोषित करो अभियान को लेकर 18 अगस्त 2022 से शुरू होने वाले अहिंसा यात्रा के सोशल मीडिया प्रचार के लिए 8 सदस्यों की समिति गठित की गई है. समिति में अलग - अलग क्षेत्र एवं अलग अलग पेशे से आने वाले लोग है, पर जज्बा सबका एक गौ माता को राष्ट्रीय पशु बनाना है.

यात्रा संयोजक गौ रक्षक एवं पत्रकार विनायक अशोक लुनिया ने पालीवाल वाणी को बताया की पत्रकार एवं सोशलवर्कर डॉ राजेश फडे (पंढरपुर, सोलापुर), दूरदर्शन एंकर एवं लाइफ कोच श्रीमती नीना जैन (इंदौर), पत्रकार शिव चौरसिया (जबलपुर), जीवन जैन (चाय विक्रेता) (नागदा, उज्जैन), पत्रकार शैलेश दीक्षित (कानपूर), पत्रकार अतुल जैन (बामौर कलां, शिवपुरी), सुश्री सोनल जैन (शारीरिक दिव्यांग) (कोटा), पत्रकार भूपेंद्र परमार (पिंडवारा, सिरोही) सोशल मीडिया टॉप 8 में अपनी भूमिका निभाएंगे. 

श्री लुनिया ने सभी सदस्यों को सोशल मीडिया प्रचारक के रूप में नियुक्त करते हुए सभी सदस्यों से यात्रा के प्रचार प्रसार में कुशल सहयोग प्रदान करने की भावना व्यक्त की. श्री लुनिया ने देश भर की जनता एवं गौ भक्तों से अपील की है, कि अभियान से ज्यादा से ज्यादा मात्रा जुड़ कर अभियान को शक्ति प्रदान करें. 

शरीर से अक्षम किन्तु मन से सक्षम है सोनल 

श्री लुनिया ने बताया की कोटा राजस्थान की 41 वर्षीय सुश्री सोनल जैन दोनों पैरों से दिव्यांग है, किन्तु गौ माता के संरक्षण अभियान में अपनी भूमिका निभाने के लिए सुश्री सोनल ने कॉल कर कहा की सर में शारीरिक रूप से आपके अभियान से नहीं जुड़ सकती किन्तु में मानसिक रूप से गौ माता के इस अभियान का हिस्सा बनना चाहती हूँ और मुझे इस अभियान मे शामिल करें.

आर्थिक रूप से अक्षम किन्तु मन के धनि जीवन

नागदा के जीवन लाल जैन जो की आर्थिक रूप से बेहद कमजोर है, किन्तु मन से इतने धनि है की वह प्रतिदिन 500 - 700 रुपये की चाय बेचकर प्राप्त आय का 30 प्रतिशत हिस्सा गरीबों को मुफ्त चाय पिलाते है और आज इस अभियान से जुड़ने के आलावा बिना आर्थिक व्यवस्था के चिंता किये श्री जैन ने कुछ दिन गौ माता की सेवा में यात्रा में शामिल होने की भी भावना व्यक्त की.  

उक्त जानकारी श्री शिव चौरसिया ने पालीवाल वाणी को दी. इस अभियान से आप लोग भी जूड़ना चाहते है तो मोबाईल नंबर 8109913008 पर संपर्क कर सकते हैं.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें