इंदौर। पालीवाल ब्राह्मण समाज 44 श्रेणी इंदौर के युवा समाजसेवी श्री हेमंत देवीलाल दवे (गांव. ब्राह्मण टुकड़ा) ने पालीवाल वाणी को बताया कि ब्रह्मलीन औंकार जी दवे, धर्मपत्नि ब्रह्मलीन चुन्नीबाई दवे, ब्रह्मलीन रामचंद्र जी पुरोहित की स्मृति में श्रावण मास में श्री चारभुजानाथ मंदिर परिसर में सर्वब्राह्मण युवा संगठन के तत्वाधान में विगत 6 वर्षों से श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है।
प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी श्री चारभुजानाथ मंदिर परिसर, श्री पालीवाल ब्राह्मण समाज धर्मशाला, 42, जूना तुकोगंज हेमिल्टन रोड इंदौर पर 22 से 28 जुलाई तक दोपहर 2 से 5 बजे तक कथा वाचक श्री विवेक आनंद बाबाश्री के मुखारविंद से श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण करेगें। इंदौर के प्रसिद्व गायक पंडित कपिल पुरोहित ने बताया कि श्रीमद् भागवत कथा अपने सातवे वर्ष में प्रवेश करेगी। कथा प्रारंभ के पूर्व 22 जुलाई को कथा स्थल से दोपहर 1 बजे भव्य शोभा यात्रा का नगर भ्रमण होकर पुन : कथा स्थल पर पहुंचेगी। सभी ब्राह्मण समाज के विभिन्न संगठन एवं सभी वैष्णव भक्त तथा समाज बंधुओं से सादर निवेदन है इस दिव्य आयोजन में आप सभी विशेष रूप से पधार कर श्रीमद् भागवत कथा का आनंद प्राप्त करें।
● सूचना :- सर्वब्रह्मण युवा संगठन के तत्वाधान में श्रीमद् भागवत कथा आयोजन निम्नानुसार रहेगा।
● कथा वाचक :- श्री विवेक आनंद बाबाश्री के मुखारविंद से
● दिनांक :- 22 से 28 जुलाई 2019
● प्रतिदिन दोपहर :- 2 से 5 बजे तक
● कलश यात्रा :- 22 जुलाई को दोपहर 1 बजे से कथा स्थल से प्रारंभ होकर नगर भ्रमण करेगी।
● कथा स्थल :- श्री चारभुजानाथ मंदिर परिसर, श्री पालीवाल ब्राह्मण समाज धर्मशाला, 42, जूना तुकोगंज- हेमिल्टन रोड इंदौर
● आयोजक :- सर्वब्रह्मण युवा संगठन ओर दवे एवं पुरोहित परिवार इंदौर, मध्यप्रदेश
● निवेदक :- पालीवाल ब्राह्मण समाज 44 श्रेणी इंदौर, मध्यप्रदेश
● पालीवाल वाणी ब्यूरो- sunil paliwal-Anil bagora...✍
🔹 Whatsapp पर हमारी खबरें पाने के लिए हमारे मोबाइल नंबर 9039752406 को सेव करके हमें व्हाट्सएप पर Update paliwalwani news नाम/पता/गांव/मोबाईल नंबर/ लिखकर भेजें...
🔹 Paliwalwani News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...
Email- [email protected]
09977952406-09827052406-Whatsapp no- 09039752406
▪ एक पेड़...एक बेटी...बचाने का संकल्प लिजिए...
▪ नई सोच... नई शुरूआत... पालीवाल वाणी के साथ....