📅 Sunday, 01 November 2026 | 08:01 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,459.53 ▲ +308.49 (+0.42%) • निफ्टी 50: 23,053.10 ▲ +116.35 (+0.51%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹137,010 • 🥈 चांदी (1kg): ₹182,700 • ☀️ उज्जैन: 24°C (साफ आसमान)
इंदौर

इंदौर कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी की संवेदनशील पहल : बालिका को कॉलेज आने-जाने के लिए दिलाया दो पहिया वाहन

📅 14 December 2022, 12:05 AM • ✍️ sunil paliwal-Anil paliwal • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
इंदौर कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी की संवेदनशील पहल : बालिका को कॉलेज आने-जाने के लिए दिलाया दो पहिया वाहन
इंदौर कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी की संवेदनशील पहल : बालिका को कॉलेज आने-जाने के लिए दिलाया दो पहिया वाहन

इंदौर : जनसुनवाई में जिला प्रशासन विशेष कर कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी की संवेदनशील पहल देखने को मिली। जनसुनवाई में आज कोविड से अनाथ हुई बालिका के लिए जिला प्रशासन ने माता-पिता का फर्ज निभाया। इंजीनियरिंग कर रही बालिका प्रकृति माहेश्वरी को कॉलेज आने-जाने के लिए दो पहिया वाहन भेंट किया।

इंदौर के एक निजी कॉलेज से बीटेक कर रही बालिका प्रकृति ने बताया कि उसके माता-पिता की गत 2021 में कोविड महामारी के दौरान मृत्यु हो गयी थी। शासन और प्रशासन का मुझे हमेशा सहयोग मिलता रहा। उनके सहयोग से मुझे कोई बड़ी परेशानी नहीं हुयी। मेरा एडमिशन विजय नगर स्थित एक निजी इंजीनियरिंग कॉलेज में हुआ। मैं सुदामा नगर में रहती हूं। यहां से कॉलेज बहुत दूर पड़ता था। मुझे आने-जाने में बेहद परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

मैंने अपनी समस्या कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी को बतायी। उन्होंने गंभीरता के साथ मेरी समस्या को सुना और अधिकारियों को निराकरण के निर्देश दिए। आज सुनवाई में मैं पहुंची तो कलेक्टर साहब ने मेरी समस्या को देखते हुए मुझे दो पहिया वाहन दिलवाया। इस वाहन की चाबी मुझे अपर कलेक्टर श्री अभय बेड़ेकर तथा श्री अजय देव शर्मा ने सौंपी।

मुझे मेरी समस्या से निजात मिली, आज मैं बहुत खुश हूं। उसने कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह मेरे नए जीवन की शुरूआत है। उन्होंने माता-पिता का फर्ज निभाया। प्रकृति ने कहा कि मेरा भी फर्ज है कि इंजीनियरिंग करने के बाद मैं जरूरतमंदों की सेवा करूंगी और इस कर्ज को उतारूंगी।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें