इंदौर मे चल रही लॉकडाउन की खबर अफवाह, कलेक्टर ने किया खारिज
इंदौर। इंदौर महाव्यपारी संघ द्वारा सोशियल मीडिया पर चल रही खबर को पहले ग्राम मंत्रालय और फिर इंदौर कलेक्टर द्वारा खारिज किया गया है। इंदौर कलेक्टर ने बातचीत मे बताया है की प्रशासन व सरकार की ओर से कोई बंद नही होगा। जो बन्द रहेगा वो व्यापारी एसोसिएशन की ओर से रहेगा। अब व्यापारियों को अपनी ओर ग्राहकों की सुरक्षा का ध्यान रखना है। बन्द के मुद्दे पर व्यापारी एसोसिएशन बढ़ चढ़ कर आगे आई है और हमने भी उन्हें मोटिवेट किया है । सभी एसोसिएशन अपने अपने तरीके बन्द को निर्धारित कर भीड़ नियंत्रित कर सकती है । मुश्किल समय है सभी मिलजुलकर हालत से निपटना होगा। व्यापारी चाहे तो लेफ्ट राइट पैटर्न को भी अपना सखते है।
बचाव के लिए खुद ही रख रहे है लॉकडाउन
इससे पहले शहर के अलग-अलग बाजारों में दुकानों के शटर गिराकर स्वैच्छिक लॉकडाउन की सूचना लिखी। एमटीएच क्लॉथ मार्केट में 8-10 दुकानें व्यापारियों ने स्वैच्छिक रूप से लॉकडाउन कर दी हैं। लोहा मंडी और कुछ अन्य बाजारों में भी व्यापारी महामारी के डर से दुकान बंद कर रहे हैं।
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
पुष्य नक्षत्र पर दोगुनी होगी समृद्धि, रतलाम ज्वेलर्स के साथ : हर डिज़ाइन है कुछ खास और हर जेवर में है राजसी एहसास
नानाभाई ज्वेलर्स' के अद्वितीय आभूषणों के साथ इस पावन पुष्य नक्षत्र पर अपने जीवन में लाएं अक्षय समृद्धि और अप्रतिम सौंदर्य