📅 Tuesday, 08 September 2026 | 11:50 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 75,684.99 ▼ -447.82 (-0.59%) निफ्टी 50: 23,672.45 ▼ -106.70 (-0.45%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,330 🥈 चांदी (1kg): ₹223,300 🌧️ उज्जैन: 27°C (वर्षा / बूंदाबांदी)
इंदौर

दिव्यांग जनों और अन्य जरूरतमंदो के लिए वरदान साबित हो रही है जनसुनवाई

📅 25 January 2023, 01:22 AM ✍️ sunil paliwal-Anil paliwal ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
दिव्यांग जनों और अन्य जरूरतमंदो के लिए वरदान साबित हो रही है जनसुनवाई
दिव्यांग जनों और अन्य जरूरतमंदो के लिए वरदान साबित हो रही है जनसुनवाई

इंदौर :

प्रति मंगलवार की तरह इस मंगलवार भी कलेक्टर कार्यालय में जनसुनवाई संपन्न हुई। यह जनसुनवाई दिव्यांगों और अन्य जरूरतमंद व्यक्तियों के लिए वरदान साबित हो रही है। कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी प्रत्येक मंगलवार को देर शाम तक बैठकर नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुन रहे हैं और उनका संवेदनशीलता के साथ निराकरण किया जा रहा है।

जनसुनवाई में दिव्यांग जनों को जहां एक ओर कोचिंग, शिक्षा और रोजगार के लिए वाहन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। वहीं दुसरी ओर अन्य जरूरतमंदों को आवास, इलाज सहित अन्य तत्कालिक आवश्यकताओं के लिए भी सहयोग किया जा रहा है। समस्याओं का प्राथमिकता के साथ अधिकारियों द्वारा निराकरण किया जा रहा है।

कलेक्टर कार्यालय में आज संपन्न हुई जनसुनवाई में तीन दिव्यांग जनों के हौसलों को नई उड़ान मिली। जनसुनवाई में दिव्यांग कुमारी गोरा बडोले ने बताया कि वह देवी अहिल्या विश्वविद्यालय से बीएड की नियमित परीक्षा की तैयारी कर रही है। पारिवारिक आर्थिक परिस्थिति ठीक नहीं है। दिव्यांग होने से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसी तरह दिव्यांग कुमारी सोमती चौधरी ने बताया कि वह प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही है।  आने-जाने में परेशानी होती है। गरीब परिवार से है। 

कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने कुमारी सोमती चौधरी और कुमारी गोरा बडोले को तत्काल मोटोराइज्ड दो पहिया वाहन उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। साथ ही रेडक्रास मद से दोनों बालिकाओं को 10-10 हजार रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई। इसी तरह एक अन्य दिव्यांग श्री प्रमोद लोधी को भी मोटोराइज्ड वाहन और 5 हजार रूपये  की आर्थिक सहायता दी गई। जनसुनवाई में सैकड़ों आवेदकों की समस्याएं सुनी गई और मौके पर कई आवेदकों की समस्याओं का निराकरण किया गया। कुछ आवेदनों के निराकरण के लिये समयसीमा तय की गई।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें