📅 Sunday, 25 October 2026 | 08:04 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,123.83 ▼ -125.57 (-0.17%) • निफ्टी 50: 22,600.00 ▼ -87.70 (-0.39%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹140,820 • 🥈 चांदी (1kg): ₹200,000 • ☀️ उज्जैन: 21°C (साफ आसमान)
इंदौर

प्राचार्या विमुक्ता शर्मा ने पांच दिनों तक मौत से संघर्ष के बाद अपने प्राण त्याग दिए

📅 26 February 2023, 02:42 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
प्राचार्या विमुक्ता शर्मा ने पांच दिनों तक मौत से संघर्ष के बाद अपने प्राण त्याग दिए
प्राचार्या विमुक्ता शर्मा ने पांच दिनों तक मौत से संघर्ष के बाद अपने प्राण त्याग दिए

इंदौर : 

सिमरोल स्थित बीएम कॉलेज की प्रिंसिपल विमुक्ता शर्मा ( BM College, Principal Vimukta Sharma) ने पांच दिनों तक मौत से संघर्ष के बाद अंतत: कल सुबह 5 बजे अपने प्राण त्याग दिए। उन्हें पांच दिन पहले एक छात्र आशुतोष श्रीवास्तव ने कॉलेज में घुसकर पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया था।

इस लोमहर्षक घटना से कांपा शहर पांच दिनों तक प्राचार्या की जिंदगी की दुआ करता रहा, लेकिन काल ने आज सुबह उनका जीवन हर लिया। 20 फरवरी की शाम प्राचार्या विमुक्ता शर्मा को पेट्रोल डालकर जलाया गया था, इसके बाद से वे मौत से संघर्ष कर रहीं थी, लेकिन पांच दिनों के 120 घंटों तक संघर्ष के बाद प्राचार्या ने चोईथराम अस्पताल की बर्न यूनिट में दम तोड़ दिया। उनकी मृत्यु का समाचार मिलते ही शहर में जहां आक्रोश व्याप्त है, वहीं शिक्षा जगत में शोक की लहर दौड़ गई। 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें