फाग महोत्सव साकरोदा मांगलिक परिसर में 20 मार्च को : श्री राकेश जोशी
इंदौर : पालीवाल ब्राह्मण समाज 24 श्रेणी इंदौर के सचिव श्री राकेश सुंदरलाल जोशी (ग्राम. गांवगुड़ा) ने पालीवाल वाणी को बताया कि फाग महोत्सव के अंतर्गत दिनांक 20 मार्च 2022 रविवार को शाम 7 : 00 बजे से लेकर रात्रि 11 : 00 बजे तक साकरोदा मांगलिक परिसर, मयूर नगर रोड़, मुसाखेड़ी इंदौर में आयोजित किया जा रहा हैं. जिसमें समाज के समस्त बंधुओं को सादर आमंत्रित किया गया.
फाग महोत्सव में की गरिमा पूर्ण आनंदित करने के लिए भजन गायक श्री राजकुमार शर्मा अपनी सुमधुर वाणी से फाग के रस बरसाएंगे. इस मौके पर राधा रानी, भोलेनाथ जी एवं हनुमान जी के द्वारा मनमोहक विशेष नृत्य की प्रस्तृति पेश की जाएगी. श्री राकेश जोशी ने आप सभी से अनुरोध किया है कि कार्यक्रम में पधारकर फाग महोत्सव में उत्साह पूर्वक भाग लेकर हमें गौरवांवित करें. इस फाग महोत्सव में मातृशक्ति एवं पुरूषों के लिए अलग-अलग व्यवस्था की की गई हैं.
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
मोक्षदायिनी श्रीमद्भागवत कथा में पधारने हेतु आग्रह: मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष से श्री मनीष शर्मा की आत्मीय भेंट
शोक संदेश : पालीवाल समाज इंदौर के वरिष्ठ समाजसेवी श्री अजातशत्रु बागोरा का आकस्मिक निधन : अंतिम यात्रा कल