पालीवाल समाज इंदौर के श्री आदित्य जोशी का चयन “कौन बनेगा करोडपति में, 1 सितंबर को प्रसारण
इंदौर. श्री पालीवाल ब्राह्मण समाज 44 श्रेणी इंदौर के लिए गर्व का विषय है कि पालीवाल समाज इंदौर के वरिष्ठ समाजसेवी श्री गोपीलाल पिता सुंदरलाल जी जोशी (ग्राम. मादड़ी) के पौत्र एवं श्री योगेश जोशी के सुपुत्र आदित्य जोशी का चयन “कौन बनेगा करोडपति“ कार्यक्रम में हुआ हैं. जिसका इस एपिसोड का प्रसारण 1 सितंबर 2025 सोमवार को सोनी टीवी चैनल पर रात्रि 9.00 बजे सीधा प्रसारण होगा. कृपया श्री आदित्य जोशी को अपना आशीर्वाद देवे और उत्साहवर्धन करें.
हम सबके लिए सौभाग्य है कि श्री गणेश महोत्सव के दौरान समाज के प्रतिभाशाली का चयन “कौन बनेगा करोडपति“ के लिए हुआ. जिसका प्रसारण कल रात्रि 9.00 बजे सोनी टीवी चैनल के माध्यम से होगा. श्री आदित्य जोशी को पालीवाल समाज एवं पालीवाल वाणी मीडिया समूह की ओर से हार्दिक बधाई एवं उज्जवल भविष्य की मंगल शुभकामनाएं. उक्त जानकारी समाजसेवक श्री दिनेश जोशी ने पालीवाल वाणी को दी.
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
अवैध नल कनेक्शनों को वैध करने का अभियान प्रभावी ढंग से संचालित करें : दिवाली के पहले ओर बाद में विशेष सफाई अभियान चलाए : त्योहारों की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक