📅 Wednesday, 04 November 2026 | 10:00 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 77,301.40 ▲ +1,608.60 (+2.13%) • निफ्टी 50: 23,960.60 ▲ +519.80 (+2.22%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹141,720 • 🥈 चांदी (1kg): ₹192,000 • ☀️ उज्जैन: 23°C (साफ आसमान)
इंदौर

कॉलेजों में ऑनलाइन आवेदन 17 से : 1400 कॉलेजों की 6 लाख सीटों पर प्रवेश के लिए

📅 15 May 2022, 07:01 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
कॉलेजों में ऑनलाइन आवेदन 17 से : 1400 कॉलेजों की 6 लाख सीटों पर प्रवेश के लिए
कॉलेजों में ऑनलाइन आवेदन 17 से : 1400 कॉलेजों की 6 लाख सीटों पर प्रवेश के लिए

इंदौर : कॉलेजों में नए शिक्षण सत्र के लिए ऑनलाइन प्रवेश की शुरुआत 2 दिन बाद हो जाएगी. प्रदेश में स्नातक प्रथम वर्ष के लिए तकरीबन 6 लाख छात्रों को इस बार ऑनलाइन आवेदन करने होंगे. यह प्रक्रिया 30 मई 2022 तक जारी रहेगी. 6 जून 2022 को मेरिट लिस्ट जारी कर दी जाएगी.

उच्च शिक्षा विभाग की ओर से नया शिक्षण सत्र समय पर शुरू किया जा सके, इसके लिए प्रदेश के सभी कॉलेजों में एक साथ ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया 17 मई 2022 से शुरू होगी. बीए, बीकॉम, बीएससी, बीबीए, बीसीए, बीएसएससी आदि विषयों में छात्रों को स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन करना है. नई शिक्षा नीति की तरह प्रवेश का यह दूसरा साल रहेगा.

30 मई 2022 तक इस स्नातक प्रथम वर्ष के आवेदन लिए जाएंगे. इसके बाद 6 जून 2022 को पहली मेरिट लिस्ट जारी कर दी जाएगी. इसके साथ ही स्नातकोत्तर के लिए प्रवेश 18 से 31 मई 2022 के बीच ऑनलाइन के माध्यम से पंजीयन कराने की तारीख तय की गई है.

यूनिवर्सिटी में नॉन सीईटी पंजीयन कल से

देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी में नॉन सीईटी के 17 विभागों में 72 पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन प्रक्रिया 16 मई 2022 से शुरू हो रही है. यूनिवर्सिटी में तकरीबन 1800 सौ सीटों के लिए आवेदन प्रक्रिया के लिए छात्रों में उत्साह बना हुआ है. 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें