📅 Saturday, 19 September 2026 | 10:27 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,294.96 ▼ -41.54 (-0.06%) निफ्टी 50: 23,346.40 ▲ +75.80 (+0.33%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹157,010 🥈 चांदी (1kg): ₹251,400 🌧️ उज्जैन: 24°C (वर्षा / बूंदाबांदी)
इंदौर

रेलवे स्टेशन के यशवंत प्लाजा में भीषण लगी आग

📅 18 April 2022, 12:10 AM ✍️ Paliwalwani ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
रेलवे स्टेशन के यशवंत प्लाजा में भीषण लगी आग
रेलवे स्टेशन के यशवंत प्लाजा में भीषण लगी आग

इंदौर : मध्यप्रदेश के इंदाैर में आज रात यशवंत प्लाजा में भीषण आग लग गई. कमर्शियल कांप्लेक्स हाेने के कारण आग की लपटें उठती देख हंगामा मच गया. उधर मामले की जानकारी लगते ही पुलिस एवं दमकल अमला भी माैके पर पहुंच गया है. आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं. रविवार रात को रेलवे स्टेशन के पास स्थित यशवंत प्लाजा कांप्लेक्स में आग लग गई. आग लगने की खबर फैलते ही व्यापारियों में हड़कंप मच गया. यहां बने एक डेंटल क्लिनिक से शुरू हुई, इस आग ने पूरे काम्प्लेक्स को अपनी जद में ले लिया. सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग मौके पर पहुंचा.

जानकारी के अनुसार यशवंत प्लाजा के तल मंजिल पर बने सूरज आई सेंटर और डेंटल क्लिनिक से शुरू हुई, आग लगातार फैल रही है. फायर की कई टीम मौके पर मौजूद है, जो आग को बुझाने में जुटी है. रविवार होने के कारण क्लिनिक बंद था अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था. आग कैसे लगी है, इसके कारणों की स्पष्ट रूप से जानकारी नहीं मिली है. फिलहाल दमकल विभाग आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहा है. प्रारंभिक जानकारी में जनहानि नहीं हुई है.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें