विद्याधाम पर कार्तिक माह के उपलक्ष्य में पूरे माह चलेगा महालक्ष्मी महायज्ञ
इंदौर : विमानतल मार्ग स्थित श्री श्रीविद्याधाम पर कार्तिक मास के उपलक्ष्य में समाज में सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना से श्री सग्रहमख महालक्ष्मी महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है।
आश्रम परिवार के पूनमचंद अग्रवाल, पं. दिनेश शर्मा एवं राजेन्द्र महाजन ने पालीवाल वाणी को बताया कि यह महायज्ञ पूरे कार्तिक माह अर्थात कार्तिक पूर्णिमा तक प्रतिदिन सुबह 9 से 12 बजे तक चलेगा। आचार्य पं. राजेश शर्मा के निर्देशन में 11 आचार्यों द्वारा यहां प्रतिदिन श्रीसूक्त, पुरुष सूक्त एवं महालक्ष्मी के नामों से 500 आहुतियां समर्पित की जा रही हैं। महायज्ञ में सुरेश शाहरा, यदुनंदन माहेश्वरी, गोपाल महाजन, पवन माहेश्वरी सहित 11 यजमान युगलों ने आज आहुतियां समर्पित की। स्वाहाकार की मंगल ध्वनि से समूचा आश्रम परिसर गुंजायमान बना हुआ है।
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
जैन फोरम द्वारा तीर्थ चक्रवर्ती निर्यापक मुनिपुंगव श्री सुधासागर जी महाराज को श्रीफल समर्पित : तपस्वियों के लिए गुरुदेव का आशीर्वाद प्राप्त किया
सेंट्रल जेल इंदौर में कैदियों के बीमार होने से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट : तीन में डेंगू की पुष्टि, कई कैदियों को बुखार